Move to Jagran APP

Hathras Molested Case: राहुल व प्रियंका गिरफ्तार, ग्रेटर नोएडा ले गई पुलिस

टप्‍पल इलाके में यमुना एक्‍सप्रेस वे पर राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान हुए हंगामे के चलते पुलिस ने कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज किया। इससे पहले नोएडा में प्रियंका वाडरा ने कहा कि मैं पैदल ही हाथरस जाऊंगी।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 03:31 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 03:31 PM (IST)
Hathras Molested Case: राहुल व प्रियंका गिरफ्तार, ग्रेटर नोएडा ले गई पुलिस
उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका वाडरा पैदल ही हाथरस के लिए रवाना हो गईं।

अलीगढ़ जेएनएन: उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस के चंदपा इलाके की दुष्‍कर्म पीड़िता की मौत के बाद देश के अलग अलग इलाकों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इधर हाथरस में किसी को आने नहीं दिया जा रहा है। गुरुवार को सख्‍त वाहन चेकिंग के चलते कांग्रेस के दिग्‍गज नेता राहुल गांधी और उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका वाडरा पैदल  ही हाथरस के लिए रवाना हो गईं। इन्‍हें जेवर टोल प्‍लाजा पर गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान हुए हंगामे के  चलते पुलिस की कांग्रेसियों सेे नोकझोक हुई। राहुल व प्रियंका को पुलिस जेवर टोल प्‍लाजा से ग्रेेेेटर नोएडा ले गई है।  इससे पहले  नोएडा में प्रियंका वाडरा ने कहा कि मैं पैदल ही हाथरस जाऊंगी। नाराजगी जताते हुए प्रियंका ने कहा विपक्ष का काम सरकार को जगाना है। हाथरस जाने से हमें कोई नहीं रोक सकता। पीड़ित के स्वजन से मिलेंगे।

loksabha election banner

पुलिस ने राहुल को अकेले हाथरस नहीं जाने दिया, नोकझोंक

जेवर टोलप्लाज़ा पर राहुल व प्रियंका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन्हें ग्रेटर नोएडा ले जाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.