Move to Jagran APP

रघुराज ने खोला भाजपा प्रत्‍याशी के खिलाफ मोर्चा, बोले जयवीर सिंह के चुनाव में नहीं करूंगा प्रचार

रघुराज सिंह ने कहा कि वो संगठन के प्रति सदैव समर्पित रहेंगे। पार्टी के बड़े पदाधिकारियों के दिशा निर्देश और आदेशों का हमेशा पालन करते रहेंगे। मगर जहां पर उन्हें संगठन कमजोर होता दिखाई देगा वहां पर वह अपनी बात ऊपर के पदाधिकारियों के समझ जरूर रखेंगे।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 05:26 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 05:44 PM (IST)
रघुराज ने खोला भाजपा प्रत्‍याशी के खिलाफ मोर्चा, बोले जयवीर सिंह के चुनाव में नहीं करूंगा प्रचार
रघुराज सिंह ने कहा कि वो जयवीर सिंह का चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। भाजपा में टिकट बंटवारे के एक हफ्ते बाद विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और सूबे में श्रम एवं सन्निर्माण परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह ने बरौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

loksabha election banner

दावेदार होने के बावजूद टिकट नहीं मिलने से खफा हैं रघुराज सिंह

रघुराज सिंह ने कहा कि वो जयवीर सिंह का चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। उन्हें कहीं और जिम्मेदारी दे दी जाए। रघुराज ने कहा कि बरौली से टिकट के प्रबल दावेदार थे। मगर पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, जिससे वह काफी दुखी हैं। रघुराज सिंह ने कहा कि पार्टी में उन्होंने वर्षों सेवा की है। संगठन मंत्री रहे, विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। मगर पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दिया जो मौका देख कर कभी भी पार्टी छोड़कर जा सकता है। यदि पार्टी को विश्वास ना हो तो ठाकुर जयवीर सिंह का पिछला रिकार्ड देख लें।

संगठन के प्रति समर्पित रहने की प्रतिबद्धता जताई

रघुराज सिंह ने कहा कि वो संगठन के प्रति सदैव समर्पित रहेंगे। पार्टी के बड़े पदाधिकारियों के दिशा निर्देश और आदेशों का हमेशा पालन करते रहेंगे। मगर जहां पर उन्हें संगठन कमजोर होता दिखाई देगा वहां पर वह अपनी बात ऊपर के पदाधिकारियों के समझ जरूर रखेंगे। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में जयवीर सिंह के चलते भाजपा का संगठन बरौली में कमजोर होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.