Move to Jagran APP

अलीगढ़ में अब मोबाइल पर आएगा संपत्ति कर का संदेश

नगर निगम ने संपत्ति कर आनलाइन जमा करने की प्रक्रिया को और आसान कर दिया है। अब करदाताओं के मोबाइल पर संपत्ति कर का मैसेज आएगा। लिंक भी शेयर किया जाएगा जिसके जरिए संपत्ति कर जमा होगा। रसीद भी मोबाइल पर ही मिल जाएगी।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Tue, 01 Jun 2021 05:07 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jun 2021 05:07 PM (IST)
अलीगढ़ में अब मोबाइल पर आएगा संपत्ति कर का संदेश
नगर निगम ने संपत्ति कर आनलाइन जमा करने की प्रक्रिया को और आसान कर दिया है।

अलीगढ़, जेएनएन। नगर निगम ने संपत्ति कर आनलाइन जमा करने की प्रक्रिया को और आसान कर दिया है। अब करदाताओं के मोबाइल पर संपत्ति कर का मैसेज आएगा। लिंक भी शेयर किया जाएगा, जिसके जरिए संपत्ति कर जमा होगा। रसीद भी मोबाइल पर ही मिल जाएगी। इसके लिए करदाताअों को अपना मोबाइल नंबर नगर निगम में पंजीकृत कराना होगा।

loksabha election banner

हेल्प डेस्क नंबर (0571-2750250) पर मोबाइल नंबर पंजीकृत जरूरी

कोरोना संकट के चलते सरकारी महकमे कैश काउंटर के बजाय आनलाइन टैक्स जमा कराने पर जोर दे रहे हैं। नगर निगम ने पिछले साल ही यह व्यवस्था लागू कर दी थी। अब इसे आसान किया जा रहा है। साथ ही नए करदाताओं को भी जोड़ने के प्रयास हो रहे हैं। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह के मुताबिक करदाताओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए ये व्यवस्था की गई है। इसके लिए नगर निगम के हेल्प डेस्क नंबर (0571-2750250) पर मोबाइल नंबर पंजीकृत कराना होगा। इस नंबर पर कॉल करने पर कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे। मसलन, भवन का पीटीआइएन नंबर क्या हैं, जो संपत्ति कर के बिल पर ऊपर बायीं ओर होता है, भवन स्वामी का नाम, मोहल्ले का नाम, मकान नंबर, माेबाइल नंबर और ई-मेल आइडी बतानी होगी। 

मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से पंजीकृत कराएं

मोबाइल नंबर पंजीकृत होने के बाद मैसेज आएगा, जिसमें एक लिंक भी शेयर किया जाएगा। जिसमें करदाता अपने बिल का पूर्ण विवरण देख सकते हैं और भुगतान कर रसीद भी मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं। नगर अायुक्त ने अपील करते हुए कहा कि करदाता संपत्ति कर का मैसेज प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से पंजीकृत कराएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.