तैयारियां अंतिम चरण में, 31 मार्च तक बन जायेगा महायोजना 2031 का ड्राफ्ट Aligarh news
महायोजना 2031 को लेकर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। भौतिक सर्वे पूरा हो चुका है। अब 31मार्च तक महायोजना का ड्राफ्ट बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद इस बोर्ड स्वीकृति देगा। फिर यहां से शासन के अंतिम मुहर लगेगी।
अलीगढ़, जेएनएन : महायोजना 2031 को लेकर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। भौतिक सर्वे पूरा हो चुका है। अब 31मार्च तक महायोजना का ड्राफ्ट बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद इस बोर्ड स्वीकृति देगा। फिर यहां से शासन के अंतिम मुहर लगेगी।
आल इंडिया आफ सेल्फ गवर्नमेंट को जिम्मेदारी
शहर में सुनियोजित विकास की जिम्मेदारी एडीए की है। प्राधिकरण हर साल 20 साल बाद महायोजना बनाता है। इसमें पूरे क्षेत्र में व्यवसायिक, आवासीय, औद्योगिक समेत अन्य क्षेत्र तय होते हैं। अब तक दो महायोजना लागू हो चुकी है। इनमें पहली महायोजना 1980 से 2000 तक थी। दूसरी 2001 से 2021 तक है। अब पहली बार प्रदेश सरकार 10 साल के लिए महायोजना बनवा रही है। यह महायोजना 2021 से लेकर 2031 तक लागू होगी। इस काम की जिम्मेदारी आल इंडिया आफ सेल्फ गवर्नमेंट को दी गई है। दो साल पहले इन्होंने महायोजना बनाने का काम शुरू किया। इसके बाद ड्रोन व टीमों के माध्यम से इसका प्रस्तावित सर्वे तैयार कर लिया गया है। जीआईसी सर्वे भी हो चुका है। पिछले दिनों सहायक नियोजक संभागीय नियोजन खंड नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग आगरा ने इसका भौतिक सर्वे कराने का फैसला लिया है। इसमें आगरा व अलीगढ़ की टीमों लगाई गई थी। अलीगढ़ से चार टीमें बनी । वहीं, आगरा में भी पांच टीम बनाई गई हैं। इन टीमों ने भौतिक सर्वे पूरा किया।
जल्द ड्राफ्ट होगा हाथ में
अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया ने बताया कि भौतिक सत्यापन के बाद ड्राफ्ट तैयार कराया जा रहा है। मार्च में यह बनकर हाथ में आ आ जायेगी। इसके बाद बोर्ड में रखा जाएगा। यहां से मुहर लगने के बाद शासन में प्रस्ताव जायेगा। इसके बाद वहां से गजट जारी होगा।