अलीगढ़ में मेरी सहेली से महिलाओं की सुरक्षा मजबूत करने की हो रही तैयारी
ट्रेन में यात्रा करने वाली महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल ने मेरी सहेली अभियान की शुरुआत की है। अलीगढ़ स्टेशन पर बुधवार को महिलाओं से इसके बारे में फीडबैक लिया गया। अधिकारी भी इस मसले पर गंभीर हैं।
जेएनएन, अलीगढ़। ट्रेन में यात्रा करने वाली महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल ने मेरी सहेली अभियान की शुरुआत की है। अलीगढ़ स्टेशन पर बुधवार को महिलाओं से इसके बारे में फीडबैक लिया गया। अभियान के तहत ट्रेन में अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं की ना सिर्फ पहचान की जाएगी, बल्कि जरूरत पर सुरक्षा भी दी जाएगी। जहां जहां ट्रेन रुकेगी, वहां पर मेरी सहेली टीम महिलाओं को सुरक्षा का अहसास कराएगीं। इसके लिए टीम की सदस्यों को जरूरी प्रशिक्षण दिया गया है। बताया गया है कि महिलाओं को किस तरह जागरूक करना है। महिला कांस्टेबल सुनीता के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं को सचेत रहने की नसीहत दी गई। ताकि किसी तरह की कोई वारदात न हो सके। वहीं अधिकारी भी इस मसले पर गंभीर हैं। वे लोगों को जागरूक करने पर जोर दे रहे हैं।
78 थानों में बनेगी महिला हेल्पलाइन
मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को पुलिस ने स्कूल-कॉलेजों में जाकर बेटियों को साइबर क्राइम व लैंगिक ङ्क्षहसा के बारे में जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि इंटरनेट चलाते वक्त सतर्कता बरतें। किसी अनजान व्यक्ति से बात न करेें। कोई तंग करे तो पुलिस या अभिभावकों को सूचना देें। बुधवार को 80 कॉलेजों में जाकर तीन हजार 264 छात्राओं को जागरूक किया गया। आइजी पीयूष मोर्डिया ने बताया कि मंडल के 68 थानों में महिला हेल्पलाइन बनेगी।
बाल विवाह रोकथाम पर चर्चा
चाइल्ड लाइन उड़ान सोसायटी के डायरेक्टर डॉ. ज्ञानेंद्र मिश्रा के निर्देशन में बाल विद्यालय केंद्र (गांधीपार्क) में बाल विवाह रोकथाम पर चर्चा की गई। प्रतीक चौधरी ने विवाह की न्यूनतम आयु, बाल विवाह पर होने वाले दंड, बाल विवाह रोकथाम के लिए राजा राम मोहन राय के योगदान को याद किया। वहां को-ऑर्डिनेटर शुचिता चौधरी, बिलाल एवं सहयोगी टीम सदस्य लक्ष्मी, नीलम, शबनम, नासिर अली खान, परिवार परामर्श केंद्र की कोषाध्यक्ष चित्रा ङ्क्षसह, काउंसलर विनीता शर्मा, नाहीद अंसारी उपस्थित रहे।