Move to Jagran APP

कांग्रेस के ही वाट्सएप ग्रुप में राहुल की मजाक उड़ाने वाली पोस्ट Aligarh News

प्रदेश कांग्रेस के वाट्सएप ग्रुप पर राहुल गांधी की मजाक उड़ाने वाली आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट किए जाने पर हंगामा बरप गया। ग्रुप के एडमिन जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह हैं। उन्होंने ही पोस्ट करने वाले व्यक्ति को ग्रुप में जोड़ा जिसका पार्टी से कोई नाता नहीं था।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Tue, 13 Oct 2020 08:33 AM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 03:06 PM (IST)
कांग्रेस के ही वाट्सएप ग्रुप में राहुल की मजाक उड़ाने वाली पोस्ट Aligarh News
ग्रुप के एडमिन जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह हैं। उन्होंने ही पोस्ट करने वाले व्यक्ति को ग्रुप में जोड़ा था।

अलीगढ़ जेएनएन। प्रदेश कांग्रेस के वाट्सएप ग्रुप पर राहुल गांधी की मजाक उड़ाने वाली आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट किए जाने पर हंगामा बरप गया। ग्रुप के एडमिन जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह हैं। उन्होंने ही पोस्ट करने वाले व्यक्ति को ग्रुप में जोड़ा, जिसका पार्टी से कोई नाता नहीं था। वह दिल्ली का बताया जा रहा है। पार्टी नेताओं ने राहुल के अपमान के लिए न केवल जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से की है, बल्कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर भी दी है। दो वरिष्ठ नेताओं ने अपना इस्तीफा भी भेजा है। देरशाम जिलाध्यक्ष ने ग्रुप छोड़कर सबको चौंका दिया।

loksabha election banner

ये है मामला

 प्रदेश कांग्रेस के वाट्सएप ग्रुप में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सभी जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ नेताओं को जोड़ा गया है। जिलाध्यक्ष एडमिन बनाए गए हैं। प्रदेशाध्यक्ष ग्रुप के माध्यम से फीडबैक लेते रहते हैं। सोमवार को ग्रुप पर मनोज नामक किसी व्यक्ति ने राहुल का मजाक उड़ाने वाली तस्वीर पोस्ट कर दी। इसे देखकर ग्रुप पर टिप्पणी आनी शुरू हो गईं, मगर जिलाध्यक्ष की तरफ से टिप्पणी नहीं हुई। दोपहर बाद उस व्यक्ति को ग्रुप से हटा दिया गया। जिलाध्यक्ष ने भी ग्रुप छोड़ दिया। महानगर उपाध्यक्ष एमएल पापा व वरिष्ठ नेता आनंदपाल सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष को अलग-अलग इस्तीफा भेज दिया। कहा, ग्रुप पर ऐसी पोस्ट देखकर उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। जिलाध्यक्ष से ऐसी लापरवाही की उम्मीद नहीं की जा सकती। ऐसे जिलाध्यक्ष के साथ काम नहीं कर सकते। जिलाध्यक्ष को  छह साल के लिए निष्कासित किया जाए। आनंद पाल सिंह ने थाना बन्नादेवी में तहरीर दी है। उन्होंने कहा है कि काफी समय तक तस्वीर न हटने से साफ है कि जानबूझकर ग्रुप एडमिन की सहमति से डाली गई है। इससे उन्हें आघात पहुंचा और ब्लड प्रेशर बढ़ गया। मैं इलाज के लिए अस्पताल जा रहा हूं। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

 मुझे बदनाम करने की साजिश है। पोस्ट करने वाला व्यक्ति दिल्ली का है, उसका नंबर ग्रुप में कैसे जुड़ गया, मैं खुद अनभिज्ञ हूं। जो लोग पार्टी का काम नहीं करते, वे ऐसे मुद्दे उठाकर और छवि खराब करते हैं। हाईकमान को ऐसे लोगों से सख्ती से निपटना चाहिए।

सुरेंद्र सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, अलीगढ़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.