पालीथिन मुक्त भारत तभी होगा जब हम और आप संगठन बनाकर अभियान चलाएं Hathras News
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केन्द्र हाथरस के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा एवं लेखा एवं कार्यक्रम सहायक ऊषा सक्सेना के नेतृत्व में किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि भारत में औसतन 30 मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरा प्रतिदिन निकलता है।
हाथरस, जागरण संवाददाता। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केन्द्र हाथरस के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा एवं लेखा एवं कार्यक्रम सहायक ऊषा सक्सेना के नेतृत्व में किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि भारत में औसतन 30 मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरा प्रतिदिन निकलता है। इसमें सिर्फ 10 मीट्रिक टन कचरा ही शोधन के लिये एकत्र हो पाता है शेष 20 मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरे का प्रबंधन ही सबसे बड़ी चुनौती है।
जनांदोलन बनाने की रणनीति अपनायी
जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के बजाय इसे स्वच्छ भारत अभियान की तर्ज पर सफल जनांदोलन बनाने के रणनीति अपनायी है। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रतिबंध समस्या का समाधान नही है, बल्कि प्लास्टिक कचरे का निस्तारण जरूरत के मुताबिक नहीं हो पाना, मूल समस्या है। भारत में औसतन 30 मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरा प्रतिदिन निकलता है। इसमें सिर्फ 10 मीट्रिक टन कचरा ही शोधन के लिये एकत्र हो पाता है शेष 20 मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरे का प्रबंधन ही सबसे बड़ी चुनौती है। हमें इस चुनौती से निपटने के लिये स्वयंसेवकों एवं युवा मण्डल के सदस्यों के साथ मिलकर प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जा रहा है।
आज पर्यावरण प्रदूषण का मुख्य घटक प्लास्टिक है
लेखा एवं कार्यक्रम सहायक ऊषा सक्सेना ने बताया कि आज पर्यावरण प्रदूषण का मुख्य घटक प्लास्टिक है। जनता को जागरूक करने के लिए उन्होंने इसकी शुरूआत पहले अपने घर से, गली से, मुहल्ले से, अपने कार्यालय से, अपने गांवों से करने को कहा है। नेहरू युवा केंद्र खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में चल रहे क्लीन इंडिया पालिथीन मुक्त अभियान के तहत ब्लाक मुरसान के गांव बामौली में मंदिर के परिसर से पालिथीन मुक्त अभियान चलाया गया। इस क्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका मेघा शर्मा ने कहा कि पालीथिन मुक्त भारत तभी होगा जब हम और आप एकजुट होकर के संगठन बना करके अभियान चलाएं।
ये लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में युवा मंडल के सदस्य तरूण शर्मा, अनुज शर्मा, मंथन शर्मा, हर्ष शर्मा, मोहित शर्मा, शनि आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम में युवती मंडल सदस्य पूजा शर्मा, संध्या शर्मा, गौरी शर्मा, प्रिया शर्मा,सृष्टि रावत आदि ने सहयोग किया।