Move to Jagran APP

Assembly elections : प्रदेश में चढ़ रहा सियासी पारा, चंद्रशेखर की पार्टी एससी-पिछड़े वोट बैंक में लगाएगी सेंध Aligarh news

अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव है। प्रदेश में दिनों दिन सियासी पारा चढ़ रहा है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने वोट बैंक को साधने के लिए रणनीति पर काम कर रही हैं। बसपा व सपा के वोट बैंक में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की आसपा सेंध लगा रही है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2021 11:22 AM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2021 11:22 AM (IST)
Assembly elections : प्रदेश में चढ़ रहा सियासी पारा, चंद्रशेखर की पार्टी एससी-पिछड़े वोट बैंक में लगाएगी सेंध Aligarh news
आजाद समाज पार्टी के महानगर की कमेटी का गठन किया गया है।

अलीगढ़, जेएनएन : अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव है। प्रदेश में दिनों दिन सियासी पारा चढ़ रहा है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने वोट बैंक को साधने के लिए रणनीति पर काम कर रही हैं। बसपा व सपा के वोट बैंक में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (आसपा) सेंध लगा रही है। यह पार्टी अलीगढ़ में बसपा के कद्​दावर नेता रहे पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र सिंह को अपने पाले ले चुकी है। इन्हें राष्ट्रीय कोर कमेटी का सदस्य बनाया गया है। यह पार्टी में दूसरे दलों को शामिल कर मजबूती देने का काम कर रहे हैं। भाजपा सरकारों को घेरने के लिए ग्रामीण अंचल में भ्रमण कर रहे हैं।

loksabha election banner

कमेटी का गठन 

महानगर के मुराद नगर गुलिस्तां फेज बी स्थित महानगर अध्यक्ष बदर मुराद आवास पर बैठक हुई। जहां मुख्यअतिथि राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य चौ. महेंद्र सिंह व मंडल प्रभारी हैदर अली रसद की मौजूदगी में महानगर कमेटी का गठन किया गया। चौ. महेंद्र सिंह ने कहा कि डा. भीम राव आंबेडकर ने भारतीय संविधान बनाकर एससी व पिछड़े वर्ग के लोगों को नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था देकर इस वर्ग को हर स्तर पर हक दिए हैं।

 भाजपा पर तीखा प्रहार 

चौधरी महेंद्र ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इस पार्टी की प्रदेश व केंद्र सरकार सरकारी उपक्रमों को निजी करण करने पर तुली हुई है। रेलवे हो या राष्ट्रीय स्मारक, हवाई अड्डों का भी निजीकरण हुआ है। सरकारी विभागों को प्राइवेट सेक्टर में देकर निजीकरण कर आरक्षण के लाभ से अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति वह अन्य पिछड़े वर्गों को वंचित करने में लगी है। बहुजन समाज के लोग दबंग व गुड्डा माफियाओं के निशाने पर हैं। पुलिस का बदमाशों में भय खत्म हो गया है। इन सरकारों से आरक्षण व्यवस्था को भी खतरा है। आजाद समाज पार्टी एससी व पिछड़े वर्ग को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है। पार्टी प्रमुख लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

महानगर की कमेटी में ये हैं शामिल

महानगर की कमेटी का गठन किया गया है। इसमें महानगर अध्यक्ष बदर मुराद, उपाध्यक्ष नरेश कुमार, अर्जुन चौटेल, संतोष बघेल, जिया अहमद व सैय्यद मलिक, महासचिव मुहम्मद सेफ इकबाल, महानगर सचिव प्रकाश आंबेडकर, रोहन वाल्मीिक, दानिश, मोहम्मद बिलाल, डा. कयूम, शिवम सहाय व नीतू राव, महानगर संगठन मंत्री हाकिम खान, दीपक कुमार व कफील, महानगर कोषाध्यक्ष मुर्सत अली, महानगर कार्यालय प्रभारी आस मोहम्म्द, मीडिया प्रभारी समद नूर होंगे।

बैठक में यह लोग रहे उपस्‍थित

बैठक में आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी मुमताज अखतर (बब्बू प्रधान भुडांसी) , जिला उपाध्यक्ष दलवीर सिंह, महा सचिव देवीसिंह रुहेला, जिला कोषाध्यक्ष आरपी सिंह, जिला सचिव रवि गौतम, दीपक गौतम मौजूद थे। आजाद समाज पार्टी की रीति व नीति से प्रभावित होकर हिलाल मुराद, अकरम चौधरी, अनिकेत वाल्मीकि, गौरव वाल्मीकि ,नवेद अली, बादल पाथे, उवेद खान, मोह्म्मद जहीर ने पार्टी की सद्स्यता ग्रहण की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.