सतनाम हत्याकांड में मुख्य आरोपित की तलाश में पुलिस Aligarh News
गांधीपार्क थाना क्षेत्र के डोरी नगर में रंजिश के चलते सतनाम की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। लेकिन अभी मुख्य आरोपित आरोपित फरार है। इसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
अलीगढ़, जेएनएन। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के डोरी नगर में रंजिश के चलते सतनाम की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। लेकिन, अभी मुख्य आरोपित आरोपित फरार है। इसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस के मुताबिक, कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। जल्द ही आरोपित को पकड़ लिया जाएगा।
यह है मामला
गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बुद्ध विहार गली नंबर एक डोरी नगर निवासी 24 वर्षीय सत्य सिंह उर्फ सतनाम सिंह पेंटर था। सतनाम की नगला मानसिंह निवासी युवक से किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। 30 अप्रैल को दोनों के बीच विवाद हो गया। युवक ने अपने तीन साथियों को बुला लिया और सतनाम पर कैंची से प्रहार कर दिया। खून से लथपथ हालत में लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां तीन मई की सुबह उपचार के दौरान सतनाम की मौत हो गई। सतनाम के पिता ने बताया कि नगला मानसिंह पीपल वाली गली निवासी सुमित, अमन से विवाद हुआ था। इनके साथ दो अन्य युवक भी थे। चारों ने मिलकर मेरे बेटे की हत्या कर दी। गांधीपार्क इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि कैंची से युवक पर हमला किया गया था। अस्पताल में युवक की मौत हो गई। चार लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। मामले में नगला मानसिंह निवासी विमल उर्फ इलू व अमन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। सुमित अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।