Move to Jagran APP

Changes in working style : संभ्रांत लोगों से मिलकर इलाके की समस्या जान रही पुलिस Aligarh news

लॉकडाउन में अपराध का ग्राफ तो घट गया। लेकिन पुलिस और जनता के बीच की दूरियां बढ़ती जा रही हैं। यही कारण है कि अफसरों के दफ्तर के बाहर पीड़ितों की भरमार नजर आती है। इसे लेकर पुलिस ने लोगों से संवाद बढ़ाने की पहल की है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 04:39 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 04:39 PM (IST)
Changes in working style : संभ्रांत लोगों से मिलकर इलाके की समस्या जान रही पुलिस  Aligarh news
शहर के थानों में पुलिस संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर रही है।

अलीगढ़, जेएनएन : लॉकडाउन में अपराध का ग्राफ तो घट गया, लेकिन पुलिस और जनता के बीच की दूरियां बढ़ती जा रही हैं। यही कारण है कि अफसरों के दफ्तर के बाहर पीड़ितों की भरमार नजर आती है। इसे लेकर पुलिस ने लोगों से संवाद बढ़ाने की पहल की है। शहर के थानों में पुलिस संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर रही है। इलाके की समस्या के बारे में पता लगाया जा रहा है, ताकि मौके पर ही इसका निपटारा भी कराया जा सके।

loksabha election banner

कार्यशैली मेंं हो रहा बदलाव 

कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए पुलिस लगातार अपनी कार्यशैली में बदलाव कर रही है। इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने बीट पुलिसिंग पर जोर दिया गया। गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं जानीं। लेकिन, प्रभावी अनुपालन ना होने के चलते जनता की समस्याएं बरकरार रहती हैं। ऐसे में अब शहर के थानों में जन संवाद के कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है।

एसपी सिटी व सीओ ने लोगों से किया संवाद

इसके तहत बुधवार को संवेदनशील थाना कोतवाली व देहलीगेट में पुलिस ने बैठक कीं। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत, सीओ प्रथम सुदेश गुप्ता ने इलाके के संभ्रांत लोगों से संवाद किया। समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसी क्रम में गुरुवार को बन्नादेवी थाने में बैठक हुई। शुक्रवार को भी पुलिस ने क्वार्सी थाना में बैठक करके लोगों की समस्याएं जानीं। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि पुलिस की बीट प्रणाली को मजबूत करने के लिए लोगों से जनसंवाद किया जा रहा है। उनकी समस्याएं जानकर उन्हें तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.