Move to Jagran APP

अलीगढ़ में हत्या के बाद जागा पुलिस प्रशासन, सट्टे पर शिकंजा कसना शुरू

सासनी गेट क्षेत्र के सराय मिस्र में युवक की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन जाग गया है। पूरे क्षेत्र में जहां-जहां सट्टा खेला जाता है वहां पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अभियान चलाकर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 01:18 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 01:18 PM (IST)
अलीगढ़ में  हत्या के बाद जागा पुलिस प्रशासन, सट्टे पर शिकंजा कसना शुरू
हत्या के बाद सराय मिस्र में पांचवें दिन भी तनाव बरकरार है।

 अलीगढ़, जेएनएन। सासनी गेट क्षेत्र के सराय मिस्र में युवक की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन जाग गया है। पूरे क्षेत्र में जहां-जहां सट्टा खेला जाता है, वहां पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अभियान चलाकर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। हत्या के बाद सराय मिस्र में पांचवें दिन भी तनाव बरकरार है। पुलिस फोर्स हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। 

loksabha election banner

इन इलाकों में होता है सट्टा

सासनीगेट क्षेत्र के पला साहिबाबाद, प्रेम नगर, अवतार नगर, सराय मिस्र, जयगंज आदि इलाकों में सट्टा के कारोबार जोरों पर चलता है। यहां पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे घर-घर में सट्टेबाजी होती है। सराय मिस्र में सट्टे के विवाद में ही वाल्मीकि व कोरी समाज के लोगों में झगड़ा हुआ था। इसमें वाल्मीकि समाज के शक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने आरोपित के घर में तोड़फोड़ की थी। हालांकि मुख्य आरोपित शंकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन, हालात अभी पूरी तरह से सामान्य नहीं है। इलाके में पुलिस फोर्स तैनात है। इधर, हालातों को सुधारने में हर कोशिश कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाने में दोनों समाज के लोगों को बुलाकर सामंजस्य बिठाने की कोशिश की गई है। यहां कुछ लोगों ने सट्टे को लेकर रोष भी जताया। हत्या के पीछे सट्टे की वजह थी। लेकिन पुलिस ने इसे अभी नहीं माना। वहीं क्षेत्र में अभियान चलाकर सट्टा बंद कराया जा रहा है। कई को चेतावनी देकर छोड़ा तो कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया। फिलहाल इलाके में सट्टा बंद है। एसपी सिटी अभिषेक कुमार ने बताया कि माहौल खराब करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाती रहती है। सट्टे पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.