breaking news : डिफेंस कारिडोर का जल्द भूमि पूजन करेंगे पीएमः महाना Aligarh news
उत्तर प्रदेश के उद्योग मंत्री सतीश महाना ने मंगलवार की शाम गांव अंडला में डिफेंस कारिडोर की जमीन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पहले चरण में फैक्ट्रियों के लिए आवंटित किए गए प्लाट पर संबंधित फैक्ट्री के नाम और उसकी योजना का विवरण लिखे होर्डिंग लगवाने के निर्देश दिए।
अलीगढ़, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के उद्योग मंत्री सतीश महाना ने मंगलवार की शाम गांव अंडला में डिफेंस कारिडोर की जमीन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पहले चरण में फैक्ट्रियों के लिए आवंटित किए गए प्लाट पर संबंधित फैक्ट्री के नाम और उसकी योजना का विवरण लिखे होर्डिंग लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कारिडोर का जल्द ही पीएम नरेंद्र मोदी भूमि पूजन करेंगे। इसके दो साल के अंदर निवेशकों को फैक्ट्रियों का निर्माण कराना होगा।
डिफेंस कारिडोर को मिलने लगी रफ्तार
अलीगढ़ में अब डिफेंस कारिडोर को रफ्तार मिलने लगी है। तीन साल तक अलीगढ़-पलवर मार्ग स्थित गांव अंडला में जमीन अधिग्रहण और आवंटन की चली प्रक्रिया के बाद अब निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। सड़क बनाई जा रही है। बिजली घर स्थापित किया जा रहा है। कारिडोर चार चरण में विकसित होना है। पहले चरण में 12 निवेशकों को आवंटित जमीन पर कब्जे दिए गए हैं। फैक्ट्रियों के लिए नक्शे बनवाए जा रहे हैं। एलन एंड एलवन कंपनी ने तो चाहर दीवारी का निर्माण कराना शुरू कर दिया है। करीब दो साल में पहले चरण की फैक्ट्रियों में उत्पादन शुरू होने की संभावना है। वहीं कारिडोर के दूसरे चरण के लिए जमीन आवंटन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस पूरी योजना पर प्रस्तुत है मनोज जादौन की रिपोर्ट ...
अलीगढ़ में योजना
-03 साल पहले गांव अंडला में तैयार की गई थी अलीगढ़ कारिडोर की योजना
-12 किलो मीटर दूर जिला मुख्यालय से है गांव अंडला
-100 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है।
-200 हेक्टेयर भूमि और अधिग्रहण की जानी है।
-03 गांव अंडला, करसुआ, कीरतपुर निवाना के किसानों से भूमि का हुआ है अधिग्रहण
-04 चरण में विकसित किया जाना है कारिडोर
-पहले चरण में में 45.82 हेक्टेयर भूमि 12 निवेशकों को आवंटित की गई है।
-400 करोड़ से अधिक का निवेश मिला है एमएसएमई क्षेत्र से
-2000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव अलीगढ़ के उद्यमियों ने रखा है
क्या होगा लाभ
-12 फैक्ट्री लगेंगी पहले चरण में
-2500 लोगों को प्रत्यक्षरूप से मिलेगा रोजगार
-1500 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से मिलेगा रोजागर
दिल्ली दूर नहीं
50 किमी दूर होगा जेवर अंतर राष्ट्रीय हवाई अड्डा
140 किमी है दिल्ली
02 घंटे में दिल्ली जा सकते कार से
90 किलो मीटर दूर होगा आगरा
80 किमी दूर है हरियाणा का पलवर जिला
जुड़ाव पुराना है
100 से अधिक कलपुर्जे बनते हैं अलीगढ़ में
500 करोड़ का कारोबार है रक्षा हथियारों का
6 कारोबारी जुड़े हैं रक्षा मंत्रालय से
O4 फैक्ट्रियों में बन रहे हैं कलपुर्जे
क्या है डिफेंस कॉरिडोर
-रक्षा हथियारों में प्रयोग होने वाले कई कलपुर्जे व उपकरण विदेश से मंगाए जाते हैं। अब इन्हें अपने ही देश में तैयार करने की योजना है। इसके लिए डिफेंस कारिडोर विकसित किया जा रहा है।
यह भी खास
उत्तर प्रदेश में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्रियल कारिडोर की स्थापना छह जिलोंं में की जा रही है। सूबे में डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़, आगरा, झांसी, ललितपुर, कानपुर व लखनऊ में विकसित किए जा रहे हैं।
खास होगा अलीगढ़
अलीगढ़ का कारिडोर खास होगा। एनसीआर के निकट है, जिसके चलते यहां अच्छा पोटेंशियल (स्थितिज ऊर्जा) है। सबसे पहले यहीं से शुरूआत की जा रही है। सेंटर आफ एक्सीलेंस, डिफेंस फूड रिसर्च एंड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, डिफेंस इनोवेशन हब, डिफेंस एडमिनिस्ट्रेटिव हब स्थापित किए जाएंगे।
इनका कहना है
हमें पहले फेज में फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन पर पजेशन मिल गया है। एक विदेशी कंपनी के साथ मिलकर यहां फैक्ट्री स्थापित करेंगे। इसकी योजना पूरी हो चुकी है। 12 करोड़ निवेश किया जा रहा है। फैक्ट्री के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
-नवनीत वाषर्णेय, चेयरमैन, नित्या क्रिएशन, अलीगढ़
-हम पिछले 30 साल से देशी-विदेशी सेना के लिए रक्षा हथियारों के कलपूर्जे का निर्माण कर रहे हैं। हमने भी कारिडोर के लिए भूमि ली है, जिस पर इस साल के अंत तक निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। 10 करोड़ का निवेश किया जा रहा है।
-तरुण सक्सेना, चेयरमैन, दीप एक्सप्लो