Move to Jagran APP

Aligarh Weather Forecast : सुहानी सुबह, तेज हवाओं के बाद हुई बारिश

Aligarh Weather Forecast चिलचिलाती गर्मी के बीच इस सप्ताह मौसम पूरी तरह बदल गया है। तापमान में गिरावट आने के चलते लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम सुहाना था। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच तेज हवाएं चल रही थीं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 21 May 2021 10:20 AM (IST)Updated: Fri, 21 May 2021 10:20 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : सुहानी सुबह, तेज हवाओं के बाद हुई बारिश
चिलचिलाती गर्मी के बीच इस सप्ताह मौसम पूरी तरह बदल गया है।

अलीगढ़, जेएनएन। चिलचिलाती गर्मी के बीच इस सप्ताह मौसम पूरी तरह बदल गया है। तापमान में गिरावट आने के चलते लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम सुहाना था। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच तेज हवाएं चल रही थीं। वहीं साढ़े नौ बजे के बाद बारिश ने ठंडक और बढ़ा दी। मौसम विभाग तापमान में और गिरावट और बारिश होने के आसार जताए हैं। 

loksabha election banner

 

इस सप्ताल सोमवार से ही मौसम में ठंडक आ गई है। बादलों में ढके सूर्यदेव के दर्शन न होने के चलते मौसम भी सुहाना हो गया। दो दिन पहले झमाझम बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट आ गई थी। वहीं गुरुवार को मौसम साफ रहा। लेकिन, हवाएं चलतीं रहीं। रात में भी ठंड बरकरार रही। इधर, शुक्रवार को सुबह से ही बादल गरजते रहे। इसी बीच तेज हवाएं चलने लगीं, जिसके चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। ठंड इतनी हो गई कि लोगों को पंखे तक बंद करने पड़े। करीब  साढ़े नौ बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। इससे ठंडक और बढ़ गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री आंका जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होगी और बारिश के भी आसार हैं। हालांकि जानकार इसे टाक्टे चक्रवात का असर भी बता रहे हैं। 

बिजली ने किया परेशान

मौसम बदलने के साथ बारिश के बीच बिजली भी गुल हो गई है। शुक्रवार को सुबह से कई इलाकों में बिजली गायब हो गई। कई बार लंबे कट लगने के चलते लोगों को पानी की भी दिक्कत हुई। दो दिन पहले भी बारिश के दौरान दिनभर बिजली गुल रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.