Move to Jagran APP

Master Plan 2031: अलीगढ़ में महायोजना 2031 के लिए अब भौतिक सर्वे होगा शुरू

Master Plan 2031 महायोजना 2031 को लेकर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। अब भौतिक सर्वे की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत आगरा व अलीगढ़ की टीमें लगाई गई हैं। यह टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में सत्यापन करेंगी।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 06:29 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 06:31 AM (IST)
Master Plan 2031: अलीगढ़ में महायोजना 2031 के लिए अब भौतिक सर्वे होगा शुरू
महायोजना 2031 को लेकर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की तैयारियां तेज हो गई हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। महायोजना 2031 को लेकर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। अब भौतिक सर्वे की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत आगरा व अलीगढ़ की टीमें लगाई गई हैं। यह टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर सत्यापन करेंगी। एडीए की ओर से दो टीमें बनी हैं। हर टीम में दो अभियंताओं को शामिल गए हैं। वहीं, आगरा की टीमों ने सर्वे कर दिया है। दोनों जगह की टीमों को आधा-आधा सर्वे करना है। 

loksabha election banner

जिम्मेदारी ऑल इंडिया ऑफ सेल्फ गवर्नमेंट को दी गई 

शहर में सुनियोजित विकास की जिम्मेदारी एडीए की है। प्राधिकरण हर साल 20 साल बाद महायोजना बनाता है। इसमें पूरे क्षेत्र में व्यवसायिक, आवासीय, औद्योगिक समेत अन्य क्षेत्र तय होते हैं। अब तक दो महायोजना लागू हो चुकी है। इनमें पहली महायोजना 1980 से 2000 तक थी। दूसरी 2001 से 2021 तक है। अब पहली बार प्रदेश सरकार 10 साल के लिए महायोजना बनवा रही है। यह महायोजना 2021 से लेकर 2031 तक लागू होगी। इस काम की जिम्मेदारी ऑल इंडिया ऑफ सेल्फ गवर्नमेंट को दी गई है। पिछले दिनों ड्रोन व टीमों के माध्यम से इसका प्रस्तावित सर्वे तैयार कर लिया गया है। जीआईसी सर्वे भी हो चुका है। अब सहायक नियोजक संभागीय नियोजन खंड नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग आगरा ने इसका भौतिक सर्वे कराने का फैसला लिया है। इसमें आगरा व अलीगढ़ की टीमों लगाई गई हैं। अलीगढ़ से चार टीमें बनी हैं। वहीं, आगरा में भी पांच टीम बनाई गई हैं। जल्द ही यह टीमें भौतिक सर्वे शुरू कर देंगी। अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया ने बताया कि टीमें गठित हो चुकी हैं। अब जल्द ही सर्वे शुरू हो जाएगा। इसमें सड़क से लेकर भू उपयोग तक का सत्यापन हाेगा। देखा जाएगा कि जो क्षेत्र प्रस्तावित हुआ है, उसकी भौतिक स्थिति क्या है। 

एग्रीमेंट के आधार पर बिल्डर नहीं दे रहा कब्जा 

बिल्डरों की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब ऐसा ही एक मामला शहर के शांति सरोवर चंदनियां का सामने आया हैं। यहां पर बिल्डर भू स्वामी को एग्रीमेंट के आधार पर कब्जा नहीं दे रहे हैं। फ्लैट का निर्माण भी पूरा नहीं कर रहे हैं। शहर के उदय विहार निवासी इंद्रजीत ने शुक्रवार को एडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह के नाम एक शिकायती पत्र दिया है। इसमें उन्होंने कहा कि 2016 में उन्होंने शांति सरोवर चंदनिया स्थित अपनी निजी 500 वर्ग गज जमीन पर फ्लैट निर्माण के लिए चार अन्य लोगों के साथ एग्रीमेंट किया था। यह चारों लोग बिल्डर थे। एग्रीमेंट में आपसी सहमति से शर्त तय हुई कि फ्लैट का 18 महीने में निर्माण कार्य पूरा करके सभी कब्जा ले लेंगे। अब इसे करीब पांच साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक सभी फ्लैट का पूर्ण निर्माण नहीं कराया गया है, जबकि बिल्डर स्वयं के हिस्से में आए फ्लैट की बिक्री कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.