Move to Jagran APP

पेट्रोलियम मंत्रालय बड़ी चतुराई से कर रहा उपभोक्ताओं की जेब साफ

10 सितंबर से एक भी दिन तेल के दाम नहीं घटे। तेल की कीमतें इसी तरह चढ़ती गईं तो दीवाली तक प्रीमियम पेट्रोल शतक जड़ देगा।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 04:46 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 08:16 PM (IST)
पेट्रोलियम मंत्रालय बड़ी चतुराई से  कर रहा उपभोक्ताओं की जेब साफ
पेट्रोलियम मंत्रालय बड़ी चतुराई से कर रहा उपभोक्ताओं की जेब साफ

अलीगढ़ (जेएनएन)। पेट्रोलियम मंत्रालय बड़ी चतुराई के साथ धीरे-धीरे उपभोक्ताओं की जेब साफ कर रहा है। पिछले दस दिन में प्रीमियम पेट्रोल पर एक रुपया 44 पैसा व सादा पेट्रोल पर एक रुपया 83 पैसा प्रति लीटर दाम बढ़े हैं। डीजल भी एक रुपये तीन पैसे प्रतिलीटर बढ़ा है। 10 सितंबर से एक भी दिन तेल के दाम नहीं घटे। तेल की कीमतें इसी तरह चढ़ती गईं तो दीवाली तक प्रीमियम पेट्रोल शतक जड़ देगा। पेट्रोल की बढ़ी कीमतों का सबसे ज्यादा असर कामकाजी व नौकरी पेशा लोगों पर पड़ा है। जो छात्र दोपहिया वाहन का प्रयोग करते हैं। डीजल की कीमतों से किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। ट्रैक्टर से किराये पर जुताई करने वाले भी परेशान हैं।

loksabha election banner

नेताओं ने लगाया आरोप

सपा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव का कहना है कि सरकार निजी तेल कंपनियों के लाभ के लिए तेल के दाम बढ़ा रही है। रोक लगाने को कोई उपाय नहीं हो रहा है। कांग्र्रेस नेता रूही जुबैरी का कहना है कि तेल की कीमतों को काबू में करने के लिए योगी सरकार तेल को कर से मुक्त करे। इससे जनता को राहत मिलेगी।

बिगड़ रहा है बजट

जवां के राजवीर सिंह का कहना है कि डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। दो साल पहले 55 रुपये प्रति लीटर डीजल था। आज कीमतें आसमां पर हैं। मैरिस रोड निवासी आरती सिंह का कहना है कि मैं पेशेवर हूं। स्कूटी का प्रयोग करती हूं।  लगातार तेल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। खर्च का बजट बिगड़ गया है।

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर युवक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम के ज्ञापन दिया। युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष आनंद बघेल के नेतृत्व में कार्यकर्ता मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड पर एकत्रित हुए। यहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कलक्ट्रेट में एसीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें महंगाई के लिए तेल की कीमतों को कम करना व आवारा पशुओं से किसानों को हो रही परेशानी को रोकने की मांग की। इस मौके पर बृजेश शर्मा, पिंकू बघेल, हरेंद्र सिंह, बृजेश रौतेला, रविंदर सिंह, अविनाश कुमार आदि मौजूद थे।

तेल के रेट एक नजर में

दिनांक       डीजल    पेट्रोल सादा      पेट्रोल प्रीमियम

10 सितंबर 73.05    80.69            83.05

20 सितंबर 74.08    81.86,            84.52

(रेट प्रति लीटर बीपीसीएल के)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.