Panchayat Chunav 2021: आज भाजपा घोषित कर सकती है प्रत्याशी Aligarh News
गुरुवार देररात तक प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने की पूरी संभावना है। रामघाट रोड स्थित उत्सव गार्डन में वार्ड प्रभारी और वार्ड संयोजकों के साथ भाजपा नेताओं ने बैठक कर दिशा-निर्देश दिए हैं। टिकट मिलने के बाद पार्टी विरोधी गतिविधियां मिलने पर कार्रवाई चेतावनी भी दी गई।
By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 16 Apr 2021 06:07 AM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 06:07 AM (IST)
अलीगढ़, जेएनएन। पंचायत चुनाव में भाजपा सभी वार्डों से प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। गुरुवार देररात तक प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने की पूरी संभावना है। रामघाट रोड स्थित उत्सव गार्डन में वार्ड प्रभारी और वार्ड संयोजकों के साथ भाजपा नेताओं ने बैठक कर दिशा-निर्देश दिए हैं। टिकट मिलने के बाद पार्टी विरोधी गतिविधियां मिलने पर कार्रवाई चेतावनी भी दी गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह ने की। प्रमुख रूप से अलीगढ़ चुनाव प्रभारी श्रीचंद्र शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री अनीता जैन, पंचायत चुनाव संयोजक नत्थी सिंह रहे। चुनाव प्रभारी ने कहा कि भाजपा सभी 47 वार्डों में चुनाव कार्यालय खोलेगी। सभी जनप्रतिनिधियों को अपने विधानसभा के वार्ड की चिंता करनी है। वार्डों पर चुनावी कार्यक्रम कराए जाएंगे। जो कार्यकर्ता पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक का संचालन महामंत्री शिवनारायण शर्मा ने किया। बैठक में अवध प्रताप सिंह, उमेश राघव, धर्मेंद्र चौधरी, मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें