Move to Jagran APP

Aligarh Panchayat Chunav Result 2021 : अलीगढ़ में आज होगा जिला पंचायत अध्यक्ष की किस्मत का फैसला

गांव की सरकार के लिए चुनाव परिणाम जानने को रविवार देर रात तक मतगणना स्थलों पर भीड़ रही। 12 ब्लाकों में सुबह से शुरू हुई वोटों की गिनती के साथ ही प्रधान वीडीसी सदस्यों के नतीजे आने लगे।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Mon, 03 May 2021 06:20 AM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 06:20 AM (IST)
Aligarh Panchayat Chunav Result 2021 : अलीगढ़ में आज होगा जिला पंचायत अध्यक्ष की किस्मत का फैसला
चुनाव परिणाम जानने को रविवार देर रात तक मतगणना स्थलों पर भीड़ रही।

अलीगढ़, जेएनएन। गांव की सरकार के लिए चुनाव परिणाम जानने को रविवार देर रात तक मतगणना स्थलों पर भीड़ रही। 12 ब्लाकों में सुबह से शुरू हुई वोटों की गिनती के साथ ही प्रधान, वीडीसी सदस्यों के नतीजे आने लगे। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण पद जिला पंचायत सदस्य के परिणाम का इंतजार बना हुआ था। कुल 47 वार्ड हैैं। रात करीब एक बजे तक आधे से ज्यादा वार्डों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का निर्दलियों से मुकाबला था। कुछ वार्डों में तो भाजपा के बागी ही निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ रहे हैैं, जिन्हें मिले वोट भाजपा नेताओं को हैरान कर रहे थे।

loksabha election banner

प्रत्‍याशियों में कड़ी टक्‍कर

भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार मानी जा रहीं वार्ड नंबर आठ से भाजपा नेता राजेश भारद्वाज की पुत्रबधु खुशबू भारद्वाज व वार्ड नंबर 47 से एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया की समधन विजय सिंह की राह भी आसान नजर नहीं आई। इन्हें प्रतिद्वंद्धी से कड़ी टक्कर मिल रही थी। वहीं, सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष की दावेदार व वार्ड नंबर 43 की प्रत्याशी अर्चना यादव को भी कड़ी टक्कर मिल रही है। ऐसे में भाजपा के साथ सपा खेमा भी चिंतित है। बसपा समर्थित प्रत्याशी भी कई वार्डों में बढ़त बनाए हुए थे। रुझानों के आधार पर किसी भी दल को अध्यक्ष पद के लिए बहुमत नहीं मिलता नजर नहीं आया। सोमवार सुबह तक सभी वार्डों की स्थिति साफ हो पाएगी। सत्ताधारी भाजपा 14 से 15 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए थी। बसपा व निर्दलीय उम्मीदवार भी एक-एक दर्जन सीटों पर बढ़त बनाए हुए थे। भाजपा से जिपं अध्यक्ष पद की संभावित दावेदार मानी जा रही पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे एटा सांसद राजवीर सिंह राजू की समधन और श्यौराज सिंह की पत्नी विजय देवी का मुकाबला डा. सीबी सिंह लोधी से था। भाजपा नेता राजेश भारद्वाज की पुत्र वधु खूशबू भारद्वाज को निर्दलीय पुष्पेंद्र लोधी से बड़े अंतर से पीछे थीं। वार्ड नंबर 36 व 37 में भी भाजपा उम्मीदवार पीछे चल रहे थे।

सुधीर चौधरी को कड़ी टक्कर

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह वार्ड नंबर 19 से मैदान में हैैं। देर रात तक भाजपा के कृष्णपाल उर्फ लाल से इन्हेंं कड़ी टक्कर मिल रही थी। सुधीर सिंह की पत्नी अंजू सिंह प्रतिद्वंद्धी उम्मीदवार से आगे चल रही थीं।

सपा ने लगाया भाजपा पर मतगणना प्रभावित करने का आरोप

सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने जिला पंचायत सदस्य की 30 से अधिक सीटों पर जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों के साथ सत्ताधारी विधायकों का काफिला देर रात तक मतगणना स्थलों पर घूमा। कई स्थानों पर मतगणना प्रभावित भी की। इस संबंध में रिटॄनग आफिसर (आरओ) से शिकायत की है। रात 10 बजे तक सपा समॢथत प्रत्याशी वार्ड संख्या एक, दो, चार, पांच, 27, 30, 41, 43, 44, 45, 46 समेत अन्य वार्डों में आगे चल रहे थे। इन्हीं वार्डों में भाजपा नेताओं के साथ पहुंचे विधायकों में मतगणना कार्य प्रभावित किया। वार्ड 33 में मतगणना रुकवा दी गई। इस संबंध में एसडीएम से संपर्क करना चाहा तो कॉल रिसीव नहीं किया। तब आरओ से संपर्क कर रिपोर्ट दी है। वार्ड 25 में भी भाजपाइयों ने मतगणना को प्रभावित किया। अधिकारी भी नहीं सुन रहे हैं। इसकी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को भेजी जाएगी।

24 वोटों से तय होगा बहुमत

जिला पंचायत सदस्य के जिले में कुल 47 वार्ड हैं। ऐसे में किसी भी दल को अध्यक्ष पद के लिए बहुमत हासिल करने के लिए 24 सदस्यों की जरूरत होगी। देर रात तक आए रुझानों के आधार पर किसी भी दल को इनते सदस्य मिलते नजर नहीं आए। इसके चलते पाॢटयों ने अब निर्दलीय व छोटे दलों से चुनाव जीतने की ओर अग्रसर दावेदारों पर डोरे डालना शुरू कर दिया था।

बसपा ने किया 10 वार्डों में बढ़त का दावा

बसपा के अलीगढ़-आगरा मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह का दावा है कि देर रात तक उनकी पार्टी जिले के 10 वार्डों में आगे रही। गंगीरी के वार्ड 47 से हरीश चंद्र कुशवाह आगे थे। इस वार्ड में भाजपा समॢथत प्रत्याशी व एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया की समधन विजय सिंह को जीताने के लिए मतगणना कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। इसकी शिकायत की गई है। शुरू से हमारी पार्टी के छह प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए थे।

रालोद के पांच से ज्यादा प्रत्याशी दे रहे टक्कर

रालोद के पूर्व जिला अध्यक्ष रामबहादुर चौधरी ने देर रात दावा किया कि उनकी पार्टी समॢथत पांच प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। इनमें वार्ड नंबर 31, 25, 14, 23, 24 व 18 सहित अन्य वार्डों में पार्टी समॢथत प्रत्याशियों की बढ़त बनी हुई है।

कांग्रेस भी दे रही है टक्कर

जिलाध्यक्ष चौ. सुरेश सिंह बालियान ने देर रात बताया कि कांग्रेस कई वार्ड में कड़ी टक्कर दे रही है। सोमवार सुबह तड़के ही परिणाम सामने आएंगे। जीत हार की तस्वीर तभी साफ होगी। परिणाम चौकाने वाले आ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.