Move to Jagran APP

हमारा संविधान प्रत्‍येक नागरिक को सम्‍मान से आगे बढ़ने को प्रेरित करता है : डीएम

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सेल्‍वा कुमारी जे ने कलक्‍ट्रेट में झंडा रोहण किया। उन्‍होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारा संविधान लोगों को प्रेरणा देता है। देश को स्वाधीनता स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान एवं कुर्बानियों के बाद प्राप्त हुई है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 08:09 AM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 08:16 AM (IST)
हमारा संविधान प्रत्‍येक नागरिक को सम्‍मान से आगे बढ़ने को प्रेरित करता है : डीएम
कलक्‍ट्रेट में ध्‍वजारोहण के बाद तिरंगे को सलामी देतीं डीएम सेल्वा कुमारी जे।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता।  जनपद वासियों को 73वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को कर्तव्यों का बोध कराते हुए स्वाधीनता के मूल्यों के बारे में बताया समझाया जाए। देश को स्वाधीनता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान एवं कुर्बानियों के बाद प्राप्त हुई है। उनके बलिदान एवं कुर्बानियों को देश कभी भुला नहीं सकता।

loksabha election banner

हमारा संविधान कई मायनों में काफी महत्‍वपूर्ण 

भारत का संविधान कई मायनों में अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। प्रत्येक व्यक्ति के मौलिक अधिकारों की रक्षा के साथ नागरिकों को कुछ मौलिक कर्तव्य भी भारतीय संविधान द्वारा दिए गए हैं, उनको सदैव याद रखने की आवश्यकता है। भारतीय संविधान ने दुनिया के सामने अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी है। आज ही के दिन भारतीय संविधान लागू हुआ था। तमाम सम विषम परिस्थितियों के बावजूद हमारा संविधान भारत के प्रत्येक नागरिक को न केवल सम्मान के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अपनी अनवरत यात्रा कर आगे बढ़ रहा है। उक्त उद्गार जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास ही नहीं बल्कि कर्तव्य बोध भी होना चाहिए।

शहीद स्‍तंभ पर पुष्‍प अर्पित किया

शपथ ग्रहण आयोजन के बाद जिलाधिकारी ने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन कर पौधा भी रोपित किया। एडीएम वित्त विधान जायसवाल ने कहा कि वर्तमान में हम सभी आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। देश ने बीते सालों में बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। एडीएम प्रशासन डीपी पाल ने कहा कि हमें अपनी एकता अखंडता को नहीं भुलाना चाहिए। संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार के तहत आने वाली 10 फरवरी को मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने कहा कि हमें सामाजिक भेदभाव को मिटाते हुए प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा को सम्मान देना चाहिए। उन्होंने गणतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान देते हुए कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन करने पर जोर दिया। नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय पर्व पर ली जाने वाली शपथ का प्रभावी एवं सही ढंग से अनुसरण करने की बात कही।

इन लोगों ने विचार व्‍यक्‍त किए

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नीतू सारस्वत, गुंजन, कविता ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन श्रीश कुमार द्वारा किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.