पूर्व उप राष्ट्रपति के बयान पर बिफरे सांसद ने कहा - ये जिन्ना की सोच के लोग हैं, इन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर पूरे देश में भूचाल है। अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने उन्हें आड़े हाथों लेतेे हुए कहा ऐसे लोग जिन्नावादी सोच रहते हैं इन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए तब इन्हे पता चलेगा भारत और पाकिस्तान में क्या अंतर है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के देश में असहिष्णुता एवं असुरक्षा का माहौल के बयान पर भाजपा सांसद सतीश गौतम ने कहा कि हामिद अंसारी को पाकिस्तान जाकर इलाज कराना चाहिए। उन्हें एएमयू का कुलपति और देश का उप राष्ट्रपति बनाया फिर भी ऐसी सोच रखते हैं। कहा , कांग्रेस ने भी देश में 70 साल खून पिया है। मोदी व योगी सरकारों ने सबका साथ, सबका विकास के तहत काम किए हैं। हर वर्ग को सुविधाएं दी हैं।
उपराष्ट्रपति रहने के बावजूद ऐसा बयान मानसिक बीमारी दर्शाता है
पूर्व उप राष्ट्रपति के बयान पर सांसद ने एक चैनल को दिए बयान में कहा है कि उन्होंने पूरा जीवन भारत में काट दिया। देश के उपराष्ट्रपति रहे। उपराष्ट्रपति रहने के बाद भी अगर यह मानसिकता है तो यह दिखाई देता है कि किस मानसिकता के बीमार है। इस तरह के लोगों का जो इतने बड़े दायित्व पर रहने के बाद भी यह कहे कि इस हिंदुस्तान में सुरक्षित नहीं है तो ऐसी मानसिकता के लोगों को देश छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए। तभी इनको पता चलेगा कि भारत और पाकिस्तान में क्या फर्क है? यहीं रहते हैं , यही का खाते हैं , यही के वीसी रहते हैं और यही उपराष्ट्रपति रहते हैं। सारी सुविधाओं को भोगते हैं और इस तरह की मानसिकता की बात करते हैं। यह मानसिकता इनके दिमाग से नहीं निकल रही है। केवल इस देश को बांट कर इनको चैन पड़ता है। यह जिन्ना की सोच के लोग हैं। ऐसे लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए उसी में इनकी भलाई होगी। सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में इस देश में खून पीया है इस देश का। पहली सरकार आई है भारतीय जनता पार्टी की योगी और मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास। इसमें कोई भी वर्ग हो हिंदू, मुस्लिम, सिख ,ईसाई सब का साथ दे रहे हैं। मकान, शौचालय सबका विकास कर रहे हैं। एमएलसी डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि सांप्रदायिक तत्व है। एएमयू के अंदर जो भी तत्व घुस जाता है वह सांप्रदायिक हो जाता है। यह जिन्ना वादी व समर्थक लोग है।
Edited By Anil Kushwaha