ओमिक्रोन अलर्ट: ठंड में हार मान रहा कोरोना, जानें विस्तार से
पहाड़ोें पर हो रही बफीली हवाओं का प्रभाव अलीगढ़ व हाथरस में पड़ा है। हालात यह हैं ठंड के डर से आमजन तो प्रभावित है ही कोरोनावायरस के मरीज भी दो दिन से कम हो गए हैं। कोरोना संक्रमण हार मानने लगा है।
हाथरस, जागरण संवाददाता। जनपद में कड़ाके की ठंड के बीच राहत भरी खबर यह है कि कोरोना संक्रमण हार मानने लगा है। मंगलवार को कोरोना के सात नए केस सामने आए हैं। 72 मरीज स्वस्थ भी हुए है।
एक महीने पहले जनपद में कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई थी। शुरू में सादाबाद का एक युवक संक्रमित पाया गया था। उसके बाद लगातार इजाफा होता रहा है। एक दिन तो हद हो गई थी कि 101 नए केस आए थे। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के साथ लोगों की भी चिंताएं बढ़ गई थीं। इसके बाद लगातार केस कम होते चले गए। अब पाजीटिव मरीज सात आए हैं। अब इन्हें मिलाकर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 743 हो गई है। आज सही हुए 72 मरीजों को मिलाकर कुल मरीजों की संख्या 600 हो गई है। अब तक कुल एक्टिव केस 143 रह गए हैं।
ये मरीज हैं कोरोना संक्रमित
28 वर्षीय व 46 वर्षीय पुरष निवासी हाथरस ब्लाक, 24 वर्षीय महिला निवासी हाथ्रस, 10 वर्षीय बाक निवासी हाथ्रस, 29 वर्षीय महिला निवासी हाथ्रस, 31 वर्षीय पुरुष व 48 वर्षीय महिला निवासी सासनी शामिल है।
दूसरी लहर की तुलना में राहत
कोरोना सक्ंरमण की दूसरी लहर में पिछली साल मरीजों को आक्सीजन की कमी महसूस हो रही थी। सिलेंडर बाहर से मंगाने पड़ रहे थे। सरकारी अस्पतालों में आक्सीजन की कमी थी। जनपद में हालत इस कदर खराब हो गए थे। मरीजों को दिल्ली, नोएडा व जयपुर इलाज करवाना पड़ रहा था। कई मरीजों की मौत भी हो चुकी थी। इस बार बागला जिला अस्पताल में 1000 लीटर प्रति मिनट क्षमता के अलावा सिकंदराराऊ और मुरसान में 250-250 लीटर प्रति मिनट क्षमता का आक्सीजन प्लाट लगा दिया गया है। अस्पतालों में 150 से अधिक आक्सीजन सपोर्ट बेड हैं। इसके अलावा निजी अस्पतालों को भी तैयार रहने को गया है।