Aligarh Coronavirus News Update : कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार पहुंची, 9745 मरीज अब तक ठीक
जिले मेें कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10058 हो गई है। बीते 48 घंटे में 47 नए मरीज सामने आए हैं। 50 मरीज स्वस्थ हुए है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 263 है। कुल 9745 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैंं।
अलीगढ़, जेएनएन। जिले मेें कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10058 हो गई है। बीते 48 घंटे में 47 नए मरीज सामने आए हैं। 50 मरीज स्वस्थ हुए है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 263 है। कुल 9745 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैंं। 50 से अधिक की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. बीपीएस कल्याणी ने कहा कि लोगों ने त्योहार पर शारीरिक दूरी का खूब उल्लंघन किया है। इससे दुष्परिणाम अगले कुछ दिनों में सामने आ सकते हैं। मास्क का इस्तेमाल व अन्य सतर्कता बरतें।
यहां मिले संक्रमित
श्याम नगर, वैष्णो नारायण विहार, सिटी एनक्लेव, एडीए कॉलोनी, नगला मसानी (चार मरीज), रामेश्वर विहार कॉलोनी, लोधी विहार सासनी गेट, कपिल विहार, प्रीमियर नगर, जट्टारी (दो), साथा, बैंक कॉलोनी, पुष्पांजलि कॉलोनी, गौंडा, छेछऊ (पांच), नई तहसील खैर, खेड़ा सत्तू, आजाद नगर, नगोला (तीन), दोदपुर पान वाली कोठी, ग्रीन पार्क अपार्टमेंट, सूर्य विहार, बझेड़ा समेत शहर व देहात के कई इलाकों में संक्रमित मरीज मिले।
कोरोना मीटर: अलीगढ़
कुल केस 10058/24 घंटे में 30
कुल सक्रिय 263/24घंटे में 30
कुल स्वस्थ हुए 9745/24 घंटे में 25
कुल मौतें 50/24 घंटे में 00
कुल टेस्ट 301769/24 घंटे में
675
हाथरस में कोरोना संक्रमण के तीन मामले सामने आए
शुक्रवार देर रात से रविवार रात तक कोरोना संक्रमण के तीन मामले सामने आए। नगला ओझा निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति व वसुधरा एंकलेव निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राधे गली मोहल्ला दिल्ली वाला निवासी 86 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
कोरोना मीटर हाथरस
कुल केस/24 घंटे में 1176/03
सक्रिय केस/24 घंटे में 29/03
स्वस्थ हुए/24 घंटे में 1120/10
कुल मौतें/24 घंटे में 08/00
कुल टेस्ट/24 घंटे में 171320/2000