Move to Jagran APP

Assembly elections : जिम्‍मेदारी बढ़ने पर बढ़ेगी बूथों की संख्‍या, संभाजन व सत्‍यापन अभियान शुरू Aligarh news

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन विभाग ने सोमवार से बूथों का संभाजन व सत्यापन का अभियान शुरू कर दिया है। दो सितंबर तक यह अभियान चलना है। अब तक एक बूथ पर 1400 मतदाता होते थे।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 03:12 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 03:12 PM (IST)
Assembly elections : जिम्‍मेदारी बढ़ने पर बढ़ेगी बूथों की संख्‍या,  संभाजन व सत्‍यापन अभियान शुरू  Aligarh news
विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

अलीगढ़, जेएनएन।  विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन विभाग ने सोमवार से बूथों का संभाजन व सत्यापन का अभियान शुरू कर दिया है। दो सितंबर तक यह अभियान चलना है। अब तक एक बूथ पर 1400 मतदाता होते थे, लेकिन अब इसकी अधिकतम संख्या 1200 कर दी है। ऐसे में इस बार चुनावों में बूथों की संख्या बढ़नी तय है।

loksabha election banner

विधान सभा चुनाव 2022 में प्रस्‍तावित

2022 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में निर्वाचन आयोग ने अभी से तैयारियाें को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। पहले चरण में बूथों का गठन किया जा रहा है। अब तक जिले में कुल 3021 बूथ हैं। एक बूथ पर अधिकतम 1400 मतदाता होते थे, लेकिन अब कोरोना के चलते आयोग ने नियमों में बदलाव कर दिया है। अब 1400 की जगह अधिकतम 1200 वोट पर एक बूथ बनेगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि बूथों के गठन के लिए अभियान शुरू कर दिया है। एक पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या कम होने से अब जिले में इनकी संख्या बढ़नी तय है। जिले भर में संभाजन व सत्यापन का कार्य शुरू हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.