Move to Jagran APP

Aligarh Weather Forecast : अब आसमान पर छाए बादल, न्यूनतम तापमान में गिरावट

मौसम का मिजाज रविवार को फिर बदल गया। पिछले कई दिनों से निकल रही धूप को सुबह आसमान पर छाए बादलों ने फीका कर दिया। धूप निकली तो सही मगर पहले जैसी गर्माहट नहीं रही। ठंडी हवा भी चल रही है।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 11:14 AM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 11:14 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : अब आसमान पर छाए बादल, न्यूनतम तापमान में गिरावट
मौसम का मिजाज रविवार को फिर बदल गया।

अलीगढ़, जेएनएन। मौसम का मिजाज रविवार को फिर बदल गया। पिछले कई दिनों से निकल रही धूप को सुबह आसमान पर छाए बादलों ने फीका कर दिया। धूप निकली तो सही, मगर पहले जैसी गर्माहट नहीं रही। ठंडी हवा भी चल रही है। इससे पारा गिर गया। न्यूनतम तापमान चार डिग्री गिरकर 11 डिग्री गिरकर सेल्सियस रिकार्ड हुआ। अधिकतम भी एक डिग्री घटकर 32 डिग्री सेल्सियस रहने के संभावना है। 

loksabha election banner

ऐसा है अलीगढ़  में मौसम

सप्ताह भर से आसमान साफ था। सुबह होते ही। तेज धूप से मौसम गरमाने लग रहा था। एक साथ मौसम इतना गर्म हो जाने से लोग चौक रहे थे। दोपहर के समय तो पसीने छूटने लगे। अधिकतम तापमान भी 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी लगातार वृद्धि हो रही थी। रविवार को मौसम के मिजाज ने फिर पलटी खाई। सुबह लोग सो कर उठे तो आसमान पर बादल छाए हुए थे। हवा चल रही थी जो ठंडक लिए हुए थी। सूरज बादलों के बीच लुका छुपी करता रहा। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। लोग फिर से हल्के गर्म कपड़ों में नजर आए।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी तापमान में उतार-चढ़ाव! जारी रहेगा। मौसम भी गरमाएगा। इस सप्ताह तापमान में भी वृद्धि शुरू होगी। यह 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में इसबार समय से पहले गर्मी देने के लिए तैयार रहें। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच लोगों को अपनी जीवनशैली में बदलाव कर लेना चाहिए। खास तौर से खानपान पर विशेष ध्यान देना है। आइसक्रीम व कोल्डड्रिंक आदि अभी लेने से बचें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.