Live Aligarh Coronavirus news update:आरएसएस नेता के पिता समेत नौ संक्रमित, 15 स्वस्थ
आरएसएस नेता के पिता केनरा बैंक के अधिकारी समेत नौ और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 202 ही है।
अलीगढ़ [जेएनएन]: उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में स्वस्थ्य हुए मरीजों की संख्या में रोज इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को 15 और मरीज शुक्रवार को स्वस्थ होकर घर भेज दिए गए। वहीं, आरएसएस नेता के पिता, केनरा बैंक के अधिकारी समेत नौ और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 202 ही है। वहीं, 345 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कुल संक्रमित 556 है। 24 की मृत्यु हो गई है।
निजी लैब से आई जांच रिपोर्ट
निजी लैब से नौ लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट हुई। इसमें हरदुआगंज निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। बुजुर्ग अतरौली के आरएसएस के जिला कार्यवाह के पिता हैं। सारसौल स्थित क्षेत्रीय कार्यालय केनरा बैंक के 37 वर्षीय कृषि अधिकारी, अशोक नगर का 44 वर्षीय व्यापारी, जट्टारी के 48 वर्षीय, 44 वर्षीय व 45 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई। जोहराबाग, सिविल लाइन निवासी 28 वर्षीय युवक, सासनी में कार्यरत केवल विहार निवासी 50 वर्षीय हेड कांस्टेबल, वैशाली कॉलोनी निवासी व्यक्ति, कासगंज के 50 वर्षीय कारोबारी, कैंसर से पीडि़त गंभीरपुरा की 60 वर्षीय महिला भी संक्रमित है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 202 ही है। वहीं, 345 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कुल संक्रमित 556 है। 24 की मृत्यु हो गई है।
425 लोगों के सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार को शहर से लेकर देहात तक सैंपङ्क्षलग की। करीब 425 लोगों के सैंपल हुए। इसमें कलक्ट्रेट समेत कई विभागों के कर्मचारी-अधिकारी भी शामिल रहे।
एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित
सुरेंद्र नगर मंदिर के निकट 45 वर्षीय व्यक्ति ङ्क्षसचाई विभाग में बाबू के पद पर तैनात हैं। गुरुवार को इनके परिवार में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। इसमें यह खुद, 74 वर्षीय मां, 78 वर्षीय पिता, 37 वर्षीय युवक, 36 वर्षीय महिला संक्रमित मिले हैं। इसी तरह सेंटर प्वॉइंट निवासी व्यापारी से भी तीन लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें 58 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय महिला व 55 वर्षीय युवक शामिल हैं। जलाली के छह वर्षीय बालक, 37 वर्षीय महिला व 36 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं।