Mahanavami 2020 : कांग्रेसियों के भंडारे में शामिल हुए मुस्लिम समाज के लोग Aligarh News
महाअष्टमी महानवमी व दहशहरा के उपलक्ष्य में रविवार को कांग्रेसियों ने मैरिस रोड स्थित ओयाध्या कुटी के सामने भंडारे का आयोजन किया। इसमें पूर्व एमएलए विवेक बंसल ने कहा कि नवरात्र महोत्सव मातृ शक्ति की उपासना का पर्व है।
अलीगढ़, जेएनएन। महाअष्टमी, महानवमी व दहशहरा के उपलक्ष्य में रविवार को कांग्रेसियों ने मैरिस रोड स्थित ओयाध्या कुटी के सामने भंडारे का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी पूर्व विधायक विवेक बंसल ने अपनी उपस्थिति में लोगों को प्रसाद का वितरण कराया। सभी को दुर्गाष्टमी, महानवमी विजयदशमी की शुभकामनाएं भी दीं I
अहंकारी रावण का वध किया
पूर्व एमएलए विवेक बंसल ने कहा कि नवरात्र महोत्सव मातृ शक्ति की उपासना का पर्व है। विजयदशमी पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व है। इसी दिन भगवान श्रीराम ने अहंकारी रावण का वध किया। आज भी समाज में रावण रूपी बुराइयां व्याप्त हैं। इनमें महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, जमाखोरी, सांप्रदायिकता आदि को खत्म करना होगा। शांति, परोपकार और लोककल्याण को अपना ध्येय बनाएं। सभी के जीवन में समृद्धि की कामना करें। इस मौके पर माया गुप्ता, शालिनी चौहान, नाथूराम रसक, राजेंद्र सिंह, अखिलेश शर्मा, दिनेश चन्द्र शर्मा, बिजेंद्र सिंह बघेल, अनिल सिंह चौहान, प्रदीप रावत, कृष्णप्रताप सिंह, बॉबी वसी, हिमांशु दिनेश, उमेश अग्रवाल, डा० राकेश सारस्वत, डा० धर्मेन्द्र सिंह लोधी, कामेश शर्मा, सागर सिंह तौमर, मोहनलाल पप्पू, अशोक कुमार लोधी, यती पंडित, पिंकू बघेल, नीरेंद्र शर्मा, योगेश शर्मा, गौरव प्रकाश, राहुल भाटी, संजय कुमार तेजप्रताप सिंह आदि थें I
मुस्लिम समाज ने किया सहयोग
कांग्रेसियों के भंडारे में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर लिया। तल्हा अबरार, अमजद हुसैन,शाहिद खान ने कहा कि मानव सेवा से ही सच्चा धर्म है। इस पर्व पर हम सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का भी संकल्प लें। किसी के बहकावे या उकसाने में शहर की शांति व्यवस्था व माहौल का खराब न होने दें।