Move to Jagran APP

Clean survey 2021 : नगर निगम ने बेहतर प्रदर्शन का बनाया प्‍लान, आपका फीडबैक तय करेगा परिणाम Aligarh news

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की परीक्षा में बैठ रहा नगर निगम अच्छे अंक से पास होने की कोशिश में लगा है। इसके लिए शहरवासियों का फीडबैक बहुत महत्वपूर्ण है। ज्यादा से ज्यादा फीडबैक मिलने पर नंबर भी अच्छे मिलेंगे।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 02:16 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 02:16 PM (IST)
Clean survey 2021 : नगर निगम ने बेहतर प्रदर्शन का बनाया प्‍लान, आपका फीडबैक तय करेगा परिणाम  Aligarh news
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की परीक्षा में बैठ रहा नगर निगम अच्छे अंक से पास होने की कोशिश में लगा है।

अलीगढ़, जेएनएन : स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की परीक्षा में बैठ रहा नगर निगम अच्छे अंक से पास होने की कोशिश में लगा है। इसके लिए शहरवासियों का फीडबैक महत्वपूर्ण है। ज्यादा से ज्यादा फीडबैक मिलने पर नंबर भी अच्छे मिलेंगे। फीडबैक के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण के लिंक (https://swachhsurvekshan2021.org/CitizenFeedback)पर जाकर सवालों की जवाब देने होंगे।

loksabha election banner

नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि मार्च में होने वाली स्वच्छता की सबसे बड़ी परीक्षा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 का आगाज़ पूरे देश में हो चुका है। स्वच्छ सर्वेक्षण- 2021 में अलीगढ़ शहर को अव्वल बनाने के प्रयास चल रहे हैं। नागरिकों के साथ नगर निगम के सभी अधिकारी, कर्मचारियों का उत्तरदायी भी अलीगढ़ को सर्वोच्च स्थान दिलाना है। नगर निगम स्वच्छता की प्रतिस्पर्धा में हर कीमत पर बेहतर प्रदर्शन करेगा। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत शहरवासियों से आसान सवाल पूछे जाएंगे, इनके जवाब लॉनलाइन देने होंगे।           

टीम करेगी निरीक्षण

नगर आयुक्त ने बताया कि सर्वेक्षण में भारत सरकार की टीम यहां निरीक्षण करने आएगी। लोगों से फीडबैक भी लेगी। स्वच्छ सर्वेक्षण में बीते वर्ष प्रदेश में अलीगढ़ का तीसरा स्थान था और देश में 30वां स्थाना आया था। सवाल एक से 10 अंक के होंगे। सकारात्मक जवाब अधिक अंक दिलाएंगे। नगर आयुक्त ने कहा कि शहरवासियों में किसी भी परिस्थति को परिवर्तित करने की पूरी क्षमता है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में सभी के सहयोग के बल पर ही सफलता प्राप्त हो सकती है। इसलिए अपने शहर के लिये सभी फीडबैक दें।

इन सवालों के देने हैं जवाब

- क्या आप जानते है कि आपका शहर स्वच्छ सर्वेक्षण- 2021 में भाग ले रहा है ?

- क्या आप स्वच्छ सर्वेक्षण- 2020 में अपने शहर की रैंक जानते हैं ?

- आप अपने पड़ोस में स्वच्छता स्तर पर 0-10 के पैमाने पर अपने शहर को कितने अंक देना चाहेंगे?

- 0-10 के पैमाने पर आप अपने शहर को अपने व्यावसायिक/सार्वजनिक क्षेत्रों के स्वच्छता स्तर पर कितने अंक देना चाहेंगे?

- क्या आपसे हमेशा अपने कचरा संग्राहक को सूखा और गीला कचरा अलग देने के लिए कहा जाता हैं?

- आप अपने शहर के सार्वजनिक या सामुदायिक शौचालय या मूत्रालय के स्वच्छता स्तर पर 0-10 के पैमाने पर कितने अंक देना चाहेंगे?

- क्या आप जानते हैं कि आप गूगल पर निकटतम सार्वजनिक शौचालय खोज सकतें हैं?

- क्या आप जानते हैं कि स्वच्छता के बारे में अपनी शिकायतों को उठाने (आगे बढ़ाने) के लिए स्वच्छता एप/स्थानीय एप का उपयोग कर सकते हैं?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.