Move to Jagran APP

अलीगढ़ में अंत्येष्टि स्थलों की जिम्मेदारी लेकर भूल गया नगर निगम, जानिए क्या है मामला Aligarh news

कोविड शवों के दाह-संस्कार के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित नुमाइश ग्राउंड स्थित श्मशान में कर्मचारी खुद ही श्मशान परिसर को सैनिटाइज कर रहे हैं। पीपीई किट व कचरा उन्हें उठाना पड़ रहा है। लोधी विहार और चंदनिया स्थित श्मशान में भी सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Thu, 06 May 2021 01:39 PM (IST)Updated: Thu, 06 May 2021 02:04 PM (IST)
अलीगढ़ में अंत्येष्टि स्थलों की जिम्मेदारी लेकर भूल गया नगर निगम, जानिए क्या है मामला Aligarh news
लगता है कि नगर निगम अंत्येष्टि स्थलाें की जिम्मेदारी लेकर भूल गया है।

अलीगढ़, जेएनएन ।  लगता है कि नगर निगम अंत्येष्टि स्थलाें की जिम्मेदारी लेकर भूल गया है। शायद यही वजह है कि अंत्येष्टि स्थलों पर व्यवस्थाओं के लिए अफसरों से गुहार लगानी पड़ रही है। कोविड शवों के दाह-संस्कार के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित नुमाइश ग्राउंड स्थित श्मशान में कर्मचारी खुद ही श्मशान परिसर को सैनिटाइज कर रहे हैं। पीपीई किट व कचरा उन्हें उठाना पड़ रहा है। लोधी विहार और चंदनिया स्थित श्मशान में भी सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है। यही नहीं, शाहजमाल स्थित कब्रिस्तान पेयजल की समस्या बनी हुई है। यहां हैंडपंप लगवाने की मांग कब्रिस्तान बक्फ कमेटी ने की थी। समबर्सिबल ठीक कराने काे भी कहा। लेकिन, 10 दिन बाद भी कोई सुविधा नहीं मिली।  

loksabha election banner

सेक्टरों में बांटकर निगरानी का दावा

नगर निगम ने श्मशान गृह और कब्रिस्तानों को सेक्टरों में बांटकर निगरानी शुरू करने का दावा किया था। यहां साफ-सफाई, फागिंग, पेयजल, सैनिटाइजेशन के अलावा जरूरी व्यवस्थाएं जुटाने का भी भरोसा दिलाया। निगम अधिकारियों ने दावा किया था कि शहर के सभी 80 पार्षद वार्डों में स्वच्छता निरीक्षक श्मशान गृह और कब्रिस्तान में प्रतिदिन सफाई, फागिंग और पेयजल की व्यवस्था के साथ कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार के पश्चात सैनिटाइजेशन कराएंगे। इसके लिए चार सेक्टर बनाकर नोडल व सह नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए।

लापरवाही पर चेतावनी भी दी गयी थी

स्वच्छता निरीक्षकों के अलावा राजस्व निरीक्षक, अवर अभियंता निर्माण के दायित्व निर्धारित हुए। सेक्टर एक व दो में नोडल अधिकारी उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद, सह नोडल राजेश कुमार, सेक्टर तीन में नोडल अधिकारी आरपी सिंह, सह नोडल अधिकारी राजेंद्र सिंह यादव, सेक्टर चार में नोडल अधिकारी विनय राय, सह नोडल अधिकारी राजेश जैन को नियुक्त किया गया था। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। बावजूद इसके शिकायतें मिल रही हैं। नुमाइश ग्राउंड स्थित श्मशान की व्यवस्थाएं देख रहे मानव उपकार संस्था के अध्यक्ष विष्णु कुमार ने बताया कि कर्मचारी खुद सैनिटाइज कर रहे हैं। निगम कर्मी कचरा उठाने भी नहीं आते। उधर, शाहजमाल कब्रिस्तान वक्फ कमेटी के सचिव मुईन मोनू ने बताया कि कब्रिस्तान में हैंडपंप लगाने और समबर्सिबल ठीक कराने काे कहा था। निगम अधिकारियों ने हामी भी भर दी, लेकिन कोई सुविधा नहीं मिल सकी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.