Move to Jagran APP

नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव : माननीयों के बल पर बाजी मार गई भाजपा Aligarh News

भाजपा ने नगर निगम कार्यकारिणी में एक बार फिर परचम लहरा दिया। शनिवार को सदस्यों के छह पदों पर हुए चुनाव में चार प्रत्याशी भाजपा के विजयी हुए हैं। दो प्रत्याशी बसपा के जीते हैं। मतदाताओं में सांसद चार विधायक और एमएलसी भी शामिल थे !

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 09:52 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 09:52 AM (IST)
नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव : माननीयों के बल पर बाजी मार गई भाजपा Aligarh News
भाजपा ने नगर निगम कार्यकारिणी में एक बार फिर परचम लहरा दिया।

अलीगढ़, जेएनएन। भाजपा ने नगर निगम कार्यकारिणी में एक बार फिर परचम लहरा दिया। शनिवार को सदस्यों के छह पदों पर हुए चुनाव में चार प्रत्याशी भाजपा के विजयी हुए हैं। दो प्रत्याशी बसपा के जीते हैं। मतदाताओं में सांसद, चार विधायक और एमएलसी भी शामिल थे, जिनका वोट भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में पड़ा। 

loksabha election banner

ऐसे हुआ चुनाव

नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्य पुष्पेंद्र सिंह जादौन, अलका गुप्ता, नीलेश उपाध्याय, सूरज कुमार, मोहम्मद शाकिर व डा. शबाना का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर चुनाव होना था। इनमें चार सदस्य भाजपा के हैं। चुनाव के लिए शनिवार का दिन तय था। जीटी रोड स्थित रायल रेजीडेंसी में दोपहर 12 बजे मेयर मोहम्मद फुरकान, नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार भाटी व सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल किशोर की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। 15 पार्षदों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें छह नामांकन भाजपा पार्षदों ने दाखिल किए। तीन पार्षद हाफिज अब्बासी, संतोष कुमार दरानी और नरेंद्र वाष्र्णेय ने नाम वापस कर लिया। तब 12 प्रत्याशियों के लिए मतदान शुरू कराया गया। पार्षदों के अलावा नगर निगम बोर्ड के पदेन सदस्य सांसद सतीश गौतम, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, बरौली विधायक दलवीर ङ्क्षसह, छर्रा विधायक रवेंद्रपाल ङ्क्षसह व एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने भी वोट डाले। 

12 नामांकन दाखिल 

भाजपा से मुकेश शर्मा वार्ड 51, हेमंत गुप्ता वार्ड 26, विजय तोमर वार्ड 42, नरेंद्र वाष्र्णेय वार्ड 21, राजेंद्र किशोर वार्ड आठ, संतोष दरानी वार्ड 23, बसपा से मुशर्रफ हुसैन वार्ड 54, सददाम हुसैन वार्ड 66, अमीरुद्दीन वार्ड 65, सपा से हुमैरा अफजाल वार्ड 38, मोहम्मद शकील वार्ड 70, शाहिद मलिक वार्ड 57, हफिज अब्बासी वार्ड 55, मोहम्मद शाकिर वार्ड 35, कांग्रेस से नफीस शाहीन वार्ड 58 ने नामांकन भरा। इनमें तीन पार्षदों के नाम वापस लेने पर 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। छह बजे मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए।

पर्ची से हुआ चुनाव

पार्षद मुशर्रफ हुसैन और शकील के बीच मुकाबला बराबर का रहा। तब पर्ची डाली गई, जिसमें मुशर्रफ हुसैन विजयी घोषित किए गए।

 निर्वाचित हुए प्रत्याशी

भाजपा से विजय तोमर, मुकेश शर्मा, राजेंद्र किशोर, हेमंत गुप्ता विजयी हुए और बसपा के सद्दाम हुसैन व मुशर्रफ हुसैन ने जीत हासिल की। विजयी प्रत्याशियों को पार्टीजनों ने बधाई दी है। 

प्रर्वतन दल प्रभारी को कार्यमुक्त करने पर सहमति

चुनाव के बाद कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसमें एक प्रस्ताव प्रर्वतन दल प्रभारी रिटायर्ड कर्नल निशीथ सिंघल को कार्यमुक्त करने का भी था, जिस पर सभी ने सहमति जताई। वहीं, सांसद, विधायक, एमएलसी के अलावा पार्षदों ने कर्मचारियों की वेतनवृद्धि की सराहना की। इस वर्ष संपत्ति कर में दी गई छूट व आगामी वित्तीय वर्ष में छूट, पार्षदों का मानदेय बढ़ाने व बैठने के लिए कक्ष उपलब्ध कराने के प्रस्ताव सहमति से पास हो गए।

भाजपा का होगा उपसभापति

पार्षद मुकेश शर्मा ने बताया कि 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में छह सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो चुका था। बाकी सदस्यों का कार्यकाल छह माह और है, इनमें तीन सदस्य भाजपा के हैं। अब कार्यकारिणी में भाजपा के सात सदस्य हो गए। उपसभापति के चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी रहेगा। 

माननीयों को बुलाना पड़ गया

चुनाव होने की दशा में भाजपा प्रत्याशियों को नगर निगम बोर्ड के पदेन सदस्य सांसद, विधायक, एमएलसी को वोट डालने बुलाना पड़ गया। दरअसल, भाजपा की ओर से चार प्रत्याशी खड़े कर पूर्व की भांति सदस्य चुनने पर सहमति बनाने का प्रयास किया गया। प्रस्ताव रखा कि चार भाजपा के और दो अन्य दलों के प्रत्याशी खड़े कर निर्विरोध चुनाव करा लिया जाए। लेकिन दूसरे दलों ने आपत्ति कर दी। इनका कहना था कि तीन भाजपा और तीन अन्य दलों के सदस्य चुने जाएं। इस पर भाजपा पार्षद तैयार नहीं थे। तब चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। भाजपा प्रत्याशियों की पीठ भारी करने माननीय भी आ गए। इगलास विधायक भी आए थे, मगर देर होने से वोट नहीं डाल सके।

 ऐतिहासिक चुनाव हुआ है, जो शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इसमें सांसद, विधायक व एमएलसी ने भी मतदान किया। सभी विजयी पार्षदों को शुभकामनाएं। 

प्रेम रंजन सिंह, नगर आयुक्त

 

शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव हुआ है। किसी ने कोई आपत्ति नहीं की। सभी विजयी प्रत्याशियों को मेरी शुभकामनाएं। 

मोहम्मद फुरकान, मेयर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.