Move to Jagran APP

अलीगढ़ में होटल पाम ट्री के सामने नाले पर चला बुलडोजर

होटल मालिक ने अपर नगर आयुक्त से जताया कड़ा विरोध।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Aug 2021 02:17 AM (IST)Updated: Fri, 13 Aug 2021 02:17 AM (IST)
अलीगढ़ में होटल पाम ट्री के सामने नाले पर चला बुलडोजर
अलीगढ़ में होटल पाम ट्री के सामने नाले पर चला बुलडोजर

जासं, अलीगढ़ : मैरिस रोड पर जलभराव की समस्या का निस्तारण करने के लिए गुरुवार को नगर निगम का बुलडोजर गरजा। पाम ट्री होटल के सामने नाले पर बने स्लैब को तोड़ दिया। नाले पर अतिक्रमण करने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। इससे पाम ट्री होटल मालिक विरोध में आ गए। अचानक कार्रवाई से नाराजगी जताने लगे। नगर निगम अधिकारियों से उनकी नोकझोंक हो गई। मौके पर पहुंचे होटल कारोबारी विवेक बगाई ने मामला शांत कराया। बिना नोटिस के अचानक कार्रवाई पर उन्होंने भी नाराजगी जताई। इसके बाद टीम चली गई।

loksabha election banner

पाम ट्री होटल के सामने जलभराव रहता है। बारिश के दिनों में तो यह सड़क तालाब बन जाती है। नगर निगम की टीम होटल के सामने नाले पर बने स्लैब को तोड़ने पहुंच गई। होटल मालिक सरदार मनमीत सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई पर नाराजगी जताई। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त से उनकी नोकझोंक हो गई। मनमीत का कहना था कि उन्हें इसके बारे में सूचना दी जाती और फिर भी वो स्लैब नहीं तोड़ते तो नगर निगम कार्रवाई करता। अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट के महासचिव विवेक बगई भी पहुंच गए। उन्होंने भी अचानक की गई कार्रवाई पर नाराजगी जताई। मामला शांत होने के बाद नगर निगम की टीम ने आसपास के नाले के स्लैब को तोड़ दिया। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा कि नालों पर अतिक्रमण सहन नहीं किया जाएगा।

कार्रवाई में भेदभाव क्यों

अखिल भारत हिदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव अशोक पांडेय ने नगर निगम पर भेदभाव का आरोप लगाया है। पांडेय का आरोप है कि शहर में तमाम जगहों पर अतिक्रमण है। बड़े-बड़े होटलों ने नालों पर कब्जा कर लिया है। सड़कों पर कब्जा कर वाहन स्टैंड बनाया गया है, वहां क्यों कार्रवाई नहीं होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.