Move to Jagran APP

गोसेवा के लिए नगर निगम सदैव तत्पर, गोपाष्टमी के लिए सजी कान्हा गोशाला Aligarh news

नगर निगम की आगरा रोड स्थित कान्हा गोशाला में रविवार को आस्था और उल्लास के साथ गोपाष्टमी मनाई जाएगी। इसके लिए निगम अधिकारियों ने व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। शनिवार की शाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। धार्मिक अनुष्ठान के अलावा गायों का टीकाकरण भी कराया जाएगा।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 05:28 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 05:28 PM (IST)
गोसेवा के लिए नगर निगम सदैव तत्पर, गोपाष्टमी के लिए सजी कान्हा गोशाला Aligarh news
नगर निगम के अफसरों ने कराईं व्यवस्थाएं

अलीगढ़, जेएनएन: नगर निगम की आगरा रोड स्थित कान्हा गोशाला में रविवार को आस्था और उल्लास के साथ गोपाष्टमी मनाई जाएगी। इसके लिए निगम अधिकारियों ने व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। शनिवार की शाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। धार्मिक अनुष्ठान के अलावा गायों का टीकाकरण भी कराया जाएगा। 

loksabha election banner

शासन की ओर से आदेश जारी

नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि शासन ने सभी गो आश्रय स्थलों पर गोपाष्टमी पर्व मनाने के निर्देश दिए हैं। कान्हा गोशाला में भी यह पर्व मनाया जाएगा। सुबह नौ बजे जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गायों का टीकाकरण व पूजन शुरू होगा। नगर आयुक्त ने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि गोपाष्टमी पर गोवंश की सेवा करने का संकल्प लें। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि नगर निगम गोसेवा के लिए सदैव तत्पर्य है। शीत ऋतु को देखते हुए गाेवंश के लिए कंबल खरीद लिए गए हैं। तिरपाल, अलाव की व्यवस्था भी कराई गई है। गोपाष्टमी के लिए गोशाला को आकर्षक पेंटिंग, रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया है। शनिवार को सुबह से ही निगम कर्मचारी इन व्यवस्थाओं में लगे रहे। गोशाला परिसर व सड़क किनारे फुलवारी, ट्री गार्ड लगाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.