अलीगढ़ में मोबाइल टावर के कर्मी को कार सवारों ने मारी गोली, गंभीर
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के छर्रा क्षेत्र के गांंव धनसारी में मोबाइल टावर के कर्मचारी को कार सवार कुछ लोगों ने गोली मार दी।
अलीगढ़ [जेएनएन] : उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के छर्रा क्षेत्र के गांंव धनसारी में मोबाइल टावर के कर्मचारी को कार सवार कुछ लोगों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्राथमिक जांच में रंजिश की बात सामने आ रही है।
ऐसे हुई घटना
ऊदल सिंह पुत्र बादशाह निवासी ग्राम नौगांव (गंगीरी) धनसारी स्थित मोबाइल टावर पर काम करते हैं। टॉवर को ऑपरेट करने के लिए रात में उनकी ड्यूटी रहती है। गुरुवार देररात कुछ लोग आए और ऊदल को गोली मारकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण टॉवर की तरफ भागे। पुलिस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना छर्रा के इंस्पेक्टर रामसिया मौर्य ने बताया कि हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है। युवक की हालत गंभीर है। उसके होश में आने पर मामले का पता चल सकेगा। युवक के गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है।