Move to Jagran APP

अलीगढ़ में एमएलसी चुनाव नजदीक, धुआंधार चल रहा प्रचार

आगरा खंड निर्वाचन क्षेत्र स्नातक और शिक्षक एमएलसी का चुनाव रोचक बन गया है। भाजपा पहली बार मैदान में उतरी है। सभी दल और शिक्षक संगठन पूरी ताकत लगाए हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 01:49 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 01:50 AM (IST)
अलीगढ़ में एमएलसी चुनाव नजदीक, धुआंधार चल रहा प्रचार
अलीगढ़ में एमएलसी चुनाव नजदीक, धुआंधार चल रहा प्रचार

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : आगरा खंड निर्वाचन क्षेत्र स्नातक और शिक्षक एमएलसी का चुनाव रोचक बन गया है। भाजपा पहली बार मैदान में उतरी है। सभी दल और शिक्षक संगठन पूरी ताकत लगाए हुए हैं।

loksabha election banner

आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और शिक्षक एमएलसी का चुनाव एक दिसंबर को है। आगरा खंड में कुल 12 जिले हैं। यदि अलीगढ़ से देखा जाए तो स्नातक के दो और शिक्षक के दो प्रत्याशी मैदान में हैं। 12 जिलों में स्नातक के 22 और शिक्षक के कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा ने पहली बार एमएलसी के चुनाव के लिए दमदारी से दम भरा है। हाल में आगरा आए प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने जनप्रतिनिधियों को कह दिया यह चुनाव 2022 का भविष्य तय करेगा। भाजपा इस चुनाव के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव की जमीन टटोल रही है। यही स्थिति सपा की भी है। सपा से शिक्षक प्रत्याशी हेवेंद्र सिंह उर्फ हऊआ चौधरी मैदान में हैं। स्नातक प्रत्याशी के रूप में असीम यादव मैदान में हैं। वह वर्तमान में एमएलसी भी हैं। सपा भी चुनाव के माध्यम से जमीनी हकीकत जाना चाहती है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी को चुनाव में पूरे जी-जान से जुटने को कहा है। माध्यमिक शिक्षक संघ से जगवीर किशोर जैन मैदान में हैं। वह चार बार शिक्षक एमएलसी रह चुके हैं। शिक्षकों में अच्छी शाख है। 12 जिलों में शिक्षकों की टीम लगी हुई है। शिक्षक संगठन की ओर से डॉक्टर अनूप शर्मा स्नातक प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। सुबह से लेकर शाम तक उनकी पूरी टीम जुटी है।

एक दिसंबर को मतदान जरूर करें : संदीप : सूबे के वित्त राज्य मंत्री संदीप सिंह ने शनिवार को अतरौली विधानसभा क्षेत्र में स्नातक और शिक्षक मतदाताओं से जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह और डॉ. दिनेश वशिष्ठ मैदान में हैं। एक दिसंबर को सभी मतदान जरूर करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.