Move to Jagran APP

चार दिन से लापता महिला बेहोशी की हालत में मिली, पुलिस नहीं जान सकी वजह

खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजानपुर से लापता हुई महिला चार दिन बाद बेहोशी की हालत में मिल गई। स्वजन ने महिला को फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला कुएं में पड़ी मिली थी। लेकिन पति ने कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Mon, 27 Dec 2021 10:21 AM (IST)Updated: Mon, 27 Dec 2021 10:46 AM (IST)
चार दिन से लापता महिला बेहोशी की हालत में मिली, पुलिस नहीं जान सकी वजह
खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजानपुर से लापता हुई महिला चार दिन बाद बेहोशी की हालत में मिल गई।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजानपुर से लापता हुई महिला चार दिन बाद बेहोशी की हालत में मिल गई। स्वजन ने महिला को फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला कुएं में पड़ी मिली थी। लेकिन, पति ने कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया। वहीं पुलिस ने भी कुएं में मिलने की बात से अनभिज्ञता जताई है।

loksabha election banner

कुछ दिन पहले मायके आई थी महिला

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ निवासी रामेश्वर प्रसाद की शादी 23 साल पहले खैर क्षेत्र के गांव सुजानपुर निवासी 41 वर्षीय सीमा से हुई थी। स्वजन के मुताबिक, सीमा मानसिक रूप से परेशान है। कुछ दिन पहले सुजानपुर स्थित अपने मायके आ गई थी। 21 दिसंबर की शाम पांच बजे सीमा घर से अचानक गायब हो गई। सीमा के पिता गिरीप्रसाद ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसके बाद महिला की तलाश की गई। लेकिन, कोई पता नहीं चला। इधर, चार दिन बाद शनिवार सुबह महिला गांव में ही मिल गई।

खेत में स्‍थित गहरे में कुएं में मिली महिला

ग्रामीणों का कहना है कि एक खेत के गहरे में कुएं महिला पड़ी मिली है। जैसे-जैसे मशक्कत करके महिला को निकाला गया। गंभीर हालत में स्वजन ने महिला को फरीदाबाद के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति ने कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया। इतना जरूर कहा कि महिला अब ठीक है। इससे ज्यादा अब कुछ नहीं चाहते। पिता ने बताया कि अस्पताल से सीमा को छुट्टी मिल गई है। वह अपने बल्लभगढ़ स्थित घर पर है। स्वस्थ है। सोफा चौकी इंचार्ज गौरव चौधरी ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। महिला मानसिक रूप से परेशान बताई गई थी। अगले ही दिन महिला के बरामद होने की जानकारी उसके स्वजन ने ही दी। महिला कैसे और कहां मिली। इसकी जानकारी नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.