सूबे की राज्यमंत्री स्वाति सिंह बोलीं, जवानों पर उंगलियां उठाना दुर्भाग्यपूर्ण
सूबे की महिला कल्याण परिवार कल्याण राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने बुधवार को सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे विपक्षियों पर हमला बोला। कहा देश के जवानों पर उंगलियां उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
अलीगढ़ (जेएनएन)। सूबे की महिला कल्याण, परिवार कल्याण एवं मातृत्व और बाल कल्याण राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने बुधवार को सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे विपक्षियों पर हमला बोला। कहा, देश के जवानों पर उंगलियां उठाना गलत है। विपक्षी सेना की बहादुरी पर शंका कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
बसपा में सिर्फ एक ही नेता
धनीपुर मंडी स्थित फल मंडी में दुकानों के लोकार्पण के बाद राज्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में बसपा प्रमुख मायावती पर हमला बोला। कहा, बसपा में सिर्फ एक ही नेता है और वो पार्टी प्रमुख मायावती हैं। इसी के चलते बसपा में कोई और नेता आगे नहीं बढ़ पाया। इसलिए बसपा प्रमुख ने निर्देश जारी कर दिया है कि उनके होर्डिंग्स में किसी अन्य नेता की फोटो न लगाई जाए। इससे पता चलता है कि बसपा में कोई लोकतंत्र नहीं है।
ढकोसला है गठबंधन
बातचीत में स्वाति सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी इस सवाल पर स्वाति सिंह ने कहा कि कोई फर्क नहीं पडऩे वाला है। प्रियंका गांधी पहले भी चुनाव प्रचार कर चुकी हैं, मगर उसका कोई फायदा कांग्रेस को नहीं हुआ था। स्वाति सिंह ने सपा-बसपा और रालोद के गठबंधन को ढकोसला बताया है। कहा, ये सब मोदी की ताकत से भयभीत हैं, इसलिए गठबंधन कर रहे हैं, मगर चुनाव में इसका कोई लाभ इन दलों को नहीं होने वाला है। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।