मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कुश्ती पहलवान को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला, दिए टिप्स Aligarh News
नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश कुश्ती प्रतियोगिता 2021 में ब्रांज मेडल जीतने वाले अलीगढ़ के कृष्णा जादौन को मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कैंप कार्यालय पर सम्मानित किया। इन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। खिलाड़ी परिवार व जिले का नाम राेशन करें।
अलीगढ़, जेएनएन। नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश कुश्ती प्रतियोगिता 2021 में ब्रांज मेडल जीतने वाले अलीगढ़ के कृष्णा जादौन को मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कैंप कार्यालय पर सम्मानित किया। इन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। बाइकिंग एंड एडवेंचर स्पोट्र्स फाउंडेशन व जीव फाउंडेशन के पदाधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे।
युवा पहलवान को किया सम्मानित
पिछले दिनों नोएडा में उत्तर प्रदेश कुश्ती प्रतियोगिता 2021 का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश भर के सभी पहलवानों ने भाग लिया। अलीगढ़ से भी कई पहलवानों ने भाग लिया। इसमें अलीगढ़ के युवा पहलवान कृष्णा जादौन ने 92 किग्रा वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। अलीगढ़ से यह मेडल जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी थी। ऐसे में शुक्रवार को कमिश्नरी कैंप कार्यालय पर एक ाकार्यक्रम का आयोजन किया गसया। बाइकिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स फाउंडेशन व जीव फाउंडेशन की ओर से यह कार्यक्रम हुआ। इसमें मंडलायुक्त गौरव दयाल ने युवा पहलवान कृष्णा जादौन को सम्मानित किया। इस दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि खेलों से शरीर ही नहीं मस्तिष्क भी तंदुरुस्त रहता है। सरकार युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए गांव-गांव में खेल के मैदान, स्टेडियम ही नहीं बनवा रही है, बल्कि खेल किट्स का भी वितरित कर रही है। सरकार की पूरी कोशिश है कि युवा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपने परिवार व जिले का नाम राेशन करें। इस दौरान योगेश शर्मा, विनय सिंह पहलवान, तरूण जादौन, रिषभ सिंह, अभिषेक शर्मा, आर्यन समेत अन्य मौजूद रहे।