Move to Jagran APP

Chhath Puja 2020 : सुख समृद्धि की कामना के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पूर्ण

छठ शनिवार को उदय होते सूर्य देव को अर्घ्य के साथ पूर्ण हो गया। शहर में टीकाराम मंदिर और बदरबाग कॉलोनी में महिलाओं ने सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। साथ ही शहर के अन्य तमाम स्थानों पर भी महिलाओं ने सूर्यदेव भगवान से सुख समृद्धि की कामना की।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 11:02 AM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 11:02 AM (IST)
Chhath Puja 2020 : सुख समृद्धि की कामना के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पूर्ण
छठ शनिवार को उदय होते सूर्य देव को अर्घ्य के साथ पूर्ण हो गया।

 अलीगढ़, जेएनएन। लोक आस्था का महापर्व छठ शनिवार को उदय होते सूर्य देव को अर्घ्य के साथ पूर्ण हो गया। शहर में टीकाराम मंदिर और बदरबाग कॉलोनी में महिलाओं ने सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। साथ ही शहर के अन्य तमाम स्थानों पर भी  महिलाओं ने सूर्यदेव भगवान से सुख समृद्धि की कामना की। 

loksabha election banner

 छठ महापर्व पूर्ण 

पूर्वी यूपी बिहार-झारखंड का प्रमुख पर्व छठ बुधवार को नहाए खाए के साथ प्रारंभ हुआ था। गुरुवार को खरना के साथ महिलाओं ने लगातार 36 घंटे का निर्जला व्रत का संकल्प लिया। इसी के साथ छठ मैया की आराधना में महिलाएं लग गईं। मां को मनाने के लिए घरों में तैयारियां चलनी शुरू हो गई। घर में ठेकुआ का प्रसाद बनाया गया और बाजार से डाला की तैयारी के लिए फल और सब्जियां खरीदी गई। डाला के लिए शकरकंद, मूली, अमरूद, सेब, केला आदि फल खरीदे। खासतौर पर पूजन के गन्ना खरीदा गया। शुक्रवार शाम को महिलाओं ने अस्तगामी सूर्य देव को अर्घ्य दिया। रात में छठ मइया के गीत गाए। तड़के 3:00 बजे से फिर उदय होते सूर्य देव को अर्घ्य  की तैयारियों में जुट गईं। टीकाराम मंदिर और बदर बाग में घाट पर महिलाओं ने वेदी पर दीपक जलाएं। शहर में भी तमाम स्थानों पर महिलाओं ने घाट की तैयारी कर रखी थी। खासकर क्वार्सी, कुलदीप विहार, सांगवान सिटी, सासनी गेट, नौरंगाबाद आदि स्थानों पर पूर्वी यूपी बिहार के लोग रहते हैं। यहां पर घाटों की तैयारी की गई थी। उगते हुए सूर्यदेव को महिलाओं ने अर्घ्य और इसी के साथ छठ महापर्व पूर्ण हो गया। महिलाओं ने छठ मइया से पूरे परिवार के कल्याण की कामना की। ठेकुआ और फल आदि के प्रसाद बांटा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.