Move to Jagran APP

दुनिया को प्रेरणा देगा प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर, घर-घर जाकर जगाएंगे अलख Aligarh news

राष्ट्रीय सेविका समिति की ओर से नगला किला से शनिवार को विशाल जन जागरूकता यात्रा निकाली गई। अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर यह यात्रा थी जिसमें लोगों से धन संग्रह की अपील की गई।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 04:29 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 04:29 PM (IST)
दुनिया को प्रेरणा देगा प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर, घर-घर जाकर जगाएंगे अलख Aligarh news
राम मंदिर निर्माण के धन संग्रह के लिए जागरूक करते आरएसएस के विभाग प्रचारक जितेंद्र, डॉक्टर निशा, समाजसेवी कृष्णा गुप्ता।

अलीगढ़, जेएनएन : राष्ट्रीय सेविका समिति की ओर से नगला किला से शनिवार को विशाल जन जागरूकता यात्रा निकाली गई। अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर यह यात्रा थी, जिसमें लोगों से धन संग्रह की अपील की गई। 15 जनवरी से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद धन संग्रह के लिए विशाल अभियान की शुरुआत कर रहा है। इसमें शहर से लेकर गांव तक लोग जाएंगे और मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करेंगे।

loksabha election banner

फुटपाथ पर रहने वालों से भी मिलेंगे

डॉ निशा शर्मा ने बताया कि हम सब झुग्गी- झोपड़ी, बस्ती तक जाएंगे। फुटपाथ पर रह रहे लोगों से भी धन सहयोग की अपील करेंगे। यह राम मंदिर राष्ट्र मंदिर होगा। शनिवार को दोपहर एक बजे नगला किला से जन जागरूकता रैली निकाली गई।  इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। सभी ने जयघोष किया कि अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण में हम सभी पूरा सहयोग करेंगे। डॉ निशा ने कहा कि यह  गौरव की बात है कि प्रभु श्री राम के मंदिर में हम सभी को पात्र समझा गया और हमें सहयोग करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय सेविका समिति इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग करेगी।

मंदिर निर्माण में हजारों ने दिया बलिदान

विभाग प्रचारक जितेंद्र ने कहा कि हम सभी को धन संग्रह के लिए विशाल स्वरूप प्रकट करना है, जिसके माध्यम से पूरे देश नहीं दुनिया में यह संदेश पहुंचे कि अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है। प्रभु श्री राम का मंदिर दुनिया में तमाम स्थानों पर है, मगर अयोध्या का श्री राम मंदिर राष्ट्र निर्माण मंदिर होगा। मंदिर निर्माण के लिए हजारों लोगों ने बलिदान दिया है। यह मंदिर त्याग और संघर्ष की कहानी भी बताएगा। प्रभु श्रीराम का मंदिर सारी दुनिया का प्रेरणा का केंद्र होगा। इसलिए सभी का कर्तव्य है अधिक से अधिक संख्या में हम मंदिर के लिए धन एकत्र करें। गोभक्त कृष्णा गुप्ता ने कहा कि वह मंदिर निर्माण के लिए पूरा सहयोग देंगी। उन्होंने कहा कि 1990-92 में राम मंदिर आंदोलन में उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। वह समय अनुकूल नहीं था। बावजूद इसके जोश और उत्साह 100 था। तमाम रास्ते में मुश्किलें आईं, परिवार के लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी। मगर, हिम्मत नहीं हारी। रात-रात भर हम लोग मंदिर आंदोलन के लिए जनमानस को जागरूक करते रहें। इसलिए मैं तो अपने जीवन को धन्य मान रही हूं कि इस महायज्ञ में आहुति देने का मौका मिल रहा है। हमारे जैसे लाखों देशवासियों का संघर्ष और त्याग काम आया। आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.