Move to Jagran APP

Lockdown 2: कृष्ण भक्त रूसी महिला की आपबीती सुनकर पसीज गए डीएम, फिर बढ़ा महिला का मनोबल Aligarh News

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर देशभर में चल रहे लॉकडाउन की वजह से वृंदावन से आई एक कृष्णभक्त रूसी महिला को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 26 Apr 2020 02:57 PM (IST)Updated: Tue, 28 Apr 2020 08:00 AM (IST)
Lockdown 2: कृष्ण भक्त रूसी महिला की आपबीती सुनकर पसीज गए डीएम, फिर बढ़ा महिला का मनोबल Aligarh News
Lockdown 2: कृष्ण भक्त रूसी महिला की आपबीती सुनकर पसीज गए डीएम, फिर बढ़ा महिला का मनोबल Aligarh News

अलीगढ़, जेएनएन कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर देशभर में चल रहे लॉकडाउन की वजह से वृंदावन से आई एक कृष्णभक्त रूसी महिला को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। अपने परिचित की तीमारदारी के लिए महिला को ठहरने के लिए किसी ने भी सहारा नहीं दिया। एक दिन के लिए मजिस्ट्रेट के निर्देश पर एक होटल में शरण मिल गई, लेकिन अगले दिन होटल संचालक ने खाली करा दिया। हालात यह हो गए कि महिला को खुले में रात गुजारनी पड़ गई।

loksabha election banner

कृष्णभक्त है रूसी महिला

 जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती परिचित की तीमारदारी को आई रूस की महिला गंदाभिका ने खुले आसमान में रात बिताई। शनिवार को वह डीएम चंद्रभूषण सिंह से मिलने कलक्ट्रेट पहुंची और पूरी जानकारी दी। आपबीती सुनने के बाद डीएम ने महिला के लिए सरकारी वरुणालय गेस्ट हाउस आवंटित किया है। आवंटन के बाद महिला को मनोबल बढ़ गया। रूसी महिला के साथ एक अन्य महिला भी है। कृष्ण भक्त गंदाभिका 20 साल से वृंदावन में रह रही हैैं।

जांच में निगेटिव निकली रूसी महिला

कलक्टे्रट पहुंचीं गंदाभिका ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके परिचित को ब्रेन से संबंधित बीमारी हो गई। वे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। वे साथी लज्जावती के साथ दो दिन पहले मरीज की देखभाल के लिए अलीगढ़ आई थीं। मेडिकल में उसे शक की निगाह से देखा गया, लेकिन उसने मेडिकल कॉलेज में कोविड जांच भी करा ली है, जांच में महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अहम बात यह है कि लॉकडाउन के चलते यहां होटल, गेस्ट हाउस बंद हैं।

वरुणालय गेस्ट हाउस में मिला आशियाना

उन्होंने बताया कि पहले दिन सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर उन्हें एक होटल में ठहरा दिया गया था, अगले दिन वहां से निकाल दिया गया। दूसरी रात उन्होंने खुले आसमान के नीचे बिताई। शनिवार को समस्या डीएम को बताई। डीएम के निर्देश पर दोपहर बाद एडीएम सिटी ने वरुणालय गेस्ट हाउस आवंटित कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.