Live Aligarh coronavirus news update: छह और corona पॉजिटिव मिले, अब तक 186 संक्रमित
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। जैसे-जैसे शहर लॉकडाउन से अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है।
अलीगढ़ [जेएनएन]: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। जैसे-जैसे शहर लॉकडाउन से अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है। वैसे-वैसे कोरोना संक्रिमित मरीजों की संख्या में बढ़ती जा रही है। गुरुवार को छह नए कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले हैं। इस तरह अलीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 186 हो गई है। 17 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 85 संक्रमित मरीज सही हो चुके हैं।
आठ पुलिस कर्मी क्वारंटाइन किए, 40 लोगों के सैंपल लिए
हरदुआगंज : आपसी विवाद में पुलिस द्वारा शांतिभंग में पाबंद किए गए गांव बुढ़ासी, दीनदयालपुर व ग्वालरा के छह लोगों को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर कस्बा से लेकर देहात तक हड़कंप मचा रहा। रात को ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को अतरौली एल-1 अस्पताल में भर्ती कराते हुए बुधवार को संक्रमित लोगों के स्वजनों व संपर्क में आए 50 लोगों के सैंपल लेकर उन्हें होम क्वारंटाइन कराया है। थाने से कनेक्शन जुड़ा होने से सकते में आयी पुलिस ने आठ पुलिस कर्मियों को सेल्टर होम में क्वारंटाइन कराया है, जिनमें एक पीआरवी के तीन मुजरिमों को अलीगढ़ ले जाने वाले चार व एक मुंशी शामिल है।