Move to Jagran APP

Live Aligarh coronavirus news update: प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था corona पॉजिटिव महिला का इलाज

जयगंज की महिला का जंगलगढ़ी के ताज अस्पताल में इलाज चल रहा था। तबीयत ठीक न होने पर वह मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। आइसोलेशन वार्ड में उसका सैंपल लिया गया था।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 26 Apr 2020 01:14 PM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2020 01:14 PM (IST)
Live Aligarh coronavirus news update: प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था corona पॉजिटिव महिला का इलाज
Live Aligarh coronavirus news update: प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था corona पॉजिटिव महिला का इलाज

अलीगढ़ [जेएनएन]: जयगंज की महिला का जंगलगढ़ी के ताज अस्पताल में इलाज चल रहा था। तबीयत ठीक न होने पर वह मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। आइसोलेशन वार्ड में उसका सैंपल लिया गया था। जयगंज, जंगलगढ़ी से लेकर मेडिकल कॉलेज तक किस-किस के संपर्क में रही, स्वास्थ्य विभाग इसकी खोज में लग गया है।

loksabha election banner

पॉजिटिव महिला ऐसे पहुंची निजी अस्पताल

महिला के पति ने बताया कि ताज अस्पताल को उस्मानपाड़ा के उस व्यक्ति के भाई की बेटी व दामाद चलाते हैं, जिसकी कोरोना से मौत हो चुकी है। उनके भाई की हार्टअटैक से जान चली गई थी। 15 दिन पहले भी पत्नी को दवा दिलाकर लाए थे। चार दिन पहले वह घर में गिर गई थी। इससे दर्द हो रहा था। तबीयत ठीक न होने पर पत्नी को मेडिकल कॉलेज में सुबह छह बजे लेकर पहुंचे। ट्रामा सेंटर से पहले उसे आइसोलेशन वार्ड भेज दिया। जहां सुबह नौ बजे सैंपल लिया गया। इसके बाद पत्नी को लेबर रूम भेजा। जहां से अल्ट्रासाउंड कराने भेज दिया गया। इसके बाद लेबर रूम ले जाया गया। यहां आइसोलेशन भेज दिया। डॉक्टर साहब ने यह कहर घर भेज दिया कि मास्क लगाकर रहें। रिपोर्ट आने के बाद फिर बताया जाएगा। वहां से दोपहर तीन बजे घर के लिए रवाना हुए। इस तरह करीब नौ घंटा मेडिकल कॉलेज में पत्नी संग रहे। शनिवार दोपहर 12 बजे डॉक्टरों की टीम घर पहुंच गई और परिवार को ले गई।

पति ने बेची सब्जी

महिला के पति ने बताया कि वह  मौलाना का भी करते हैं। पिछले साल धनीपुर मंडी में नमाज अदा कराई थी। फिलहाल सब्जी की ढकेल लगा रहे हैैं।

अस्पताल में रोजा इफ्तार

महिला के पति, जेठ व अन्य लोगों ने शनिवार को पहला रोजा रखा था। दोपहर बाद मुसीबत आ गई। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। शाम को तय समय पर अस्पताल में मिले भोजन से इफ्तार किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.