Move to Jagran APP

Aligarh weatherforecast : सुबह छाया हल्का कोहरा, दर्शन देकर बादलों में लुका छुपी खेलते रहे सूर्यदेव Aligarh News

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते उत्तर भारत के इलाकों में ठंड बढ़ गई है। अलीगढ़ में भी दो दिन से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही हल्का कोहरा छाया रहा। इसके कारण कई हाईवे पर दृश्यता भी कम थी।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Fri, 11 Dec 2020 09:56 AM (IST)Updated: Fri, 11 Dec 2020 09:56 AM (IST)
Aligarh weatherforecast : सुबह छाया हल्का कोहरा, दर्शन देकर बादलों में लुका छुपी खेलते रहे सूर्यदेव Aligarh News
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते उत्तर भारत के इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

अलीगढ़, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते उत्तर भारत के इलाकों में ठंड बढ़ गई है। अलीगढ़ में भी दो दिन से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही हल्का कोहरा छाया रहा। इसके कारण कई हाईवे पर दृश्यता भी कम थी। फिर धीरे-धीरे धूप निकलने से ठिठुरन से थोड़ी राहत मिली। बाद में बादल छाने से सूरज भी छुप गया। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। 

loksabha election banner

ऐसाा है शहर में मौसम आज 

दिसंबर की शुरुआत होते ही ठंड ने भी दस्तक दे दी है। बीसे एक सप्ताह से मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। सुबह-शाम ठंड बढ़ जाती है तो दिन में तेज धूप लोगों को सुकून पहुंचाती है। लेकिन, दो दिन से हिमाचल में बर्फबारी के चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई है। शुक्रवार को तड़के हल्का कोहरा छाया था। हाईवे पर दृश्यता कम होने के चलते वाहनों को थोड़ी परेशानी भी हुई। सुबह सात बजे सूरज निकल आया। इस दौरान हल्की ठंड थी। लेकिन, गुनगुनी धूप में ठंड का एहसास कम हो गया। लोगों ने इसका आनंद भी लिया। सुबह पार्कों में लोग टहलते नजर आए। मौसम विभाग की माने तो अगले दो-तीन दिन में ठंड और बढ़ जाएगी। हालांकि शुक्रवार का दिन गर्म रहने की उम्मीद है। 

फसल को फायदा 

ठंड बढ़ने से क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ रहेगा। कृषि जानकारों का कहना है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है। वैसे इसका लाभ गेहूं, चना के साथ-साथ सरसों में भी फायदा रहता है। ऐसे में आने वाले दिनों में इन तीनों ही फसलों के लिए मौसम अनुकूल रहेगा। 

सेहत का रखें ख्याल 

 मौसम में उतार-चढ़ाव को देखते हुए इन दिनों सेहत का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सर्दी के मौसम को खाने पीने और सेहत बनाने वाला सर्वोत्तम समय बताया है। इस दौरान थोड़ी सावधानी बरतने और संतुलित खानपान से बेहतर स्वास्थ्य बनाया जा सकता है। दूसरी तरफ बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों को सर्दी से बचाकर रखें। उन्हें गरम कपड़े पहनाएं। सर्द हवा से उन्हें दिक्कत हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.