Move to Jagran APP

अलीगढ़ में देर रात मुठभेड़: दो गोकश गोली लगने से घायल

उत्‍तर प्रदेश के जवां क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अमरौली व सियाखास के जंगलों में पुलिस की गोकुशी के प्रयास में घूम रहे गोकशों से मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से दो गोकश घायल हो गए।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 12:50 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 08:35 AM (IST)
अलीगढ़ में देर रात मुठभेड़: दो गोकश गोली लगने से घायल
अलीगढ़ में देर रात मुठभेड़: दो गोकश गोली लगने से घायल

अलीगढ़ जेएनएन: उत्‍तर प्रदेश के जवां क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अमरौली व सियाखास के जंगलों में पुलिस की गोकुशी के प्रयास में घूम रहे गोकशों से मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से दो गोकश घायल हो गए, दो मौके से भाग गए। जिन्हें पकडऩे को पुलिस टीम कांबिंग में जुटी थी। पकड़े गए गोकशों पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 

loksabha election banner

ऐसे पकड़े बदमाश 

एसओ जवां अभय शर्मा शुक्रवार रात गश्त पर थे। तभी मुखबिर ने खबर दी कि टेंपो में सवार कुछ गोकश इलाके में गोकुशी करने की फिराक में हैं। एसओ ने क्वार्सी पुलिस को भी बुला लिया। दोनों टीमों ने संयुक्त कार्रवाई कर गोकशों को सिया खास के जंगल में घेर लिया। गोकशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। खुद का बचाव करते हुए पुलिस ने दो गोकशों को दबोच लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। पकड़े गए गोकशों ने अपने नाम जावेद व जाहिद निवासीगण रजा नगर क्वार्सी बताए। 

एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज

एसओ ने बताया कि गोकशों से छुरे, कुल्हाड़ी, रस्से, तमंचा व कारतूस मिले हैं। पास ही टेंपो भी मिला है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए गोकशों पर जवां, क्वार्सी, गभाना, हरदुआगंज समेत कई थानों में गोकुशी के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.