Move to Jagran APP

जानें, सपाइयों ने क्‍यों फूंका मुख्यमंत्री योगी का पुतला, जमकर नारेबाजी

यूपी चुनाव में निगरानी रह रहे पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल सिंह कश्यप ने पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गिरीश यादव के साथ दोपहर तीन बजे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। अखिलेश यादव को दिल्ली में रोके जाने सपा कार्यकर्ता भड़क गए।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 05:50 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 05:50 PM (IST)
जानें, सपाइयों ने क्‍यों फूंका मुख्यमंत्री योगी का पुतला, जमकर नारेबाजी
भड़के सपाइयों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। दिल्ली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव काे मुजफ्फरनगर जाने से रोकने की खबर से भड़के सपाइयों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। शुक्रवार को क्वार्सी बाईपास स्थित पार्टी कार्यालय में जुटे सपाई जलता हुआ पुतला लेकर बाहर निकल आए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस मूक दर्शक बनी रही।

loksabha election banner

यह है मामला

अलीगढ़ में सपा की चुनावी गतिविधियां परखने आए पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल सिंह कश्यप ने पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गिरीश यादव के साथ दोपहर तीन बजे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कुछ देर बाद ही अखिलेश यादव को दिल्ली में रोके जाने की जानकारी मिलने पर पार्टीजन भड़क गए। छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री का जलता हुआ पुतला लेकर कार्यालय के बाहर आ गए और जमकर नारेबाजी की। सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिल्ली में रोके जाने की जानकारी मिली। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वयं ट्वीट किया था, इसमें कहा कि मेरे हेलिकाप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा। जबकि भाजपा के शीर्ष नेता ने हेलिकाप्टर से अभी उड़ान भरी है। इससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप गया और विरोध करने लगे। पिछड़ वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल सिंह ने मीडिया से कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही कर रही है। उप मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर अलीगढ़ आ गया और सपा अध्यक्ष का हेलिकाप्टर रोका जा रहा है। सरकार में गुंडागर्दी हो रही है। भाजपा ने अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को टिकट दिए हैं। विरोध करने वालों में राजेश सैनी, मनीष शर्मा, संदीप यादव, बादशाह खान, कृपाल सिंह आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.