वैभव लक्ष्मी मैया को लगाए खिचड़ी के भोग, दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब Aligarh news
नगर के गोंडा मार्ग स्थित प्राचीन पथवारी मंदिर पर विराजमान वैभव लक्ष्मी मैया को पौष माह के दूसरे गुरुवार को खिचड़ी भोग लगाए गए। पूजा-अर्चना व आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महिला मंडल द्वारा संकीर्तन भी किया गया।
अलीगढ़, जेएनएन : नगर के गोंडा मार्ग स्थित प्राचीन पथवारी मंदिर पर विराजमान वैभव लक्ष्मी मैया को पौष माह के दूसरे गुरुवार को खिचड़ी भोग लगाए गए। पूजा-अर्चना व आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महिला मंडल द्वारा संकीर्तन भी किया गया।
सभी मनोकामना पूर्ण करती हैं मां
पथवारी मंदिर पर क्षेत्र का एकमात्र वैभव लक्ष्मी मैया का मंदिर है। आचार्य मयंक उपाध्याय ने बताया कि पौष माह के गुरुवार को वैभव लक्ष्मी मैया को खिचड़ी भोग लगाने की परंपरा पुरानी है। इस दिन लक्ष्मी मैया खिचड़ी भोग लगाने वाले भक्तों से प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
भंडारे का आयोजन
गुरुवार की सुबह पथवारी मंदिर पर पथवारी मैया व लक्ष्मी मैया का फूल बंगला सजाया गया। वैभव लक्ष्मी मैया के भव्य श्रंगार किए गए। पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मैया के दर्शन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोग लगाने के बाद भण्डारे का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। महिला मंडल द्वारा संकीर्तन का आयोजन कर मैया की भेंट सुनाई। वहीं नगर के सराय बाजार स्थित गुरुवार वाली पैंठ मैदान में विराजमान श्री दाऊजी महाराज मंदिर पर भी खिचड़ी के भण्डारे का आयोजन किया गया।