Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगी कान्हा गोशाला, नगर आयुक्‍त ने किया पौधरोपण Aligarh news

आगरा रोड स्थित कान्हा गोशाला को हरा-भरा करने के इंतजाम नगर निगम ने कर दिए हैं। गोशाला में औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं। गोशाला के सामने खाली पड़ी भूमि में सघन पौधारोपण हो रहा है। निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने यहां पौधा लगाया।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Thu, 15 Jul 2021 05:52 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jul 2021 05:56 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगी कान्हा गोशाला, नगर आयुक्‍त ने किया पौधरोपण Aligarh news
कान्‍हा गोशाला में गायों को हरा चारा खिलाते नगर आयुक्‍त प्रेमरंजन सिंह।

अलीगढ़, जेएनएन। आगरा रोड स्थित कान्हा गोशाला को हरा-भरा करने के इंतजाम नगर निगम ने कर दिए हैं। गोशाला में औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं। गोशाला के सामने खाली पड़ी भूमि में सघन पौधारोपण हो रहा है। गुरुवार को गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने यहां पौधा लगाया। गायों काे चारा खिलाकर गोसेवा भी की।

loksabha election banner

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यननाथ का ड्रीम प्रोजेक्‍ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट कान्हा उपवन गोशाला के तहत यहां गोशाला निर्माण कराया गया था। 500 गोवंश की क्षमता वाली इस गोशाला का निर्माण पिछले साल ही पूरा हुआ। यहां गोबर गैस प्लांट भी लगा है, जिससे जेनरेटर चलता है। इसी से बिजली आपूर्ति हो रही है। हरा चारा, भूसा, गोवंश के उपचार के लिए जरूरी दवाओं की व्यवस्था है। अब इस गोशाला को हरा-भरा करने की कवायद हो रही है। गोशाला पहुंचे नगर आयुक्त ने बताया कि यहां गोशाला के सामने नगर निगम की काफी जमीन है। यहां सघन पौधाराेपण कराया जा रहा है। सहजन, नीम, पीपल, अमरूद, यूकेलिप्टस, अशोक आदि पौधे लगाए गए। कर्मचारियों को गोशाला की सफाई, पर्याप्त हरा चारा, गाेवंश की उचित देखभाल के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्हाेंने कहा कि गोसेवा से मन और मस्तिष्क को शांति मिलती है। पौधे लगाने से लगता है कि हमने पर्यावरण को बचाने और वातावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए अच्छा काम किया है। नगर निगम का प्रयास है कि शहर में अधिक से अधिक क्षेत्र को हरा-भरा किया जाएगा। सिटी फोरेस्ट इसी उद्देश्य से विकसित किए जा रहे हैं। कयामपुर, धौर्रा, एलमपुर में सिटी फोरेस्ट बनाए गए हैं। अन्य स्थानों पर भी जल्द इसे विकसित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.