अलीगढ़ नुमाइश में आज धमाल मचाएंगे कैलाश खेर
प्रदर्शनी में गुरुवार की देर शाम मशहूर गायब कैलाश खेर की महफिल सजेगी। यह महफिल कोहिनूर मंच पर सजेगी। जिसकी तैयारी पूरी हो गई है। खेर को सुनने के लिए बेताब है। अभी से कार्ड लेने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने में लग गए हैं।
अलीगढ़, जेएनएन। अलीगढ़ की औद्योगिक एंव कृषि प्रदर्शनी में गुरुवार की देर शाम मशहूर गायब कैलाश खेर की महफिल सजेगी। यह महफिल कोहिनूर मंच पर सजेगी। जिसकी तैयारी पूरी हो गई है। खेर को सुनने के लिए बेताब है। अभी से कार्ड लेने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने में लग गए हैं।
लाठी चार्ज तक की नौबत
नुमाइश में अभी तक आयोजित हुए कार्यक्रमों में कैलाश खेर की नाइट भी अहम है। सभी को इसका इंतजार था। कैलाश नुमाइश में पहले भी आ चुके हैँ। उनके गानों को सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। भीड़ को संभालने के लिए लाठी चार्ज तक की नौबत आ आती है। इसे देखते हुए सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा नुमाइश में गुरुवार को मुक्ताकाश मंच पर उपभोक्ता जागररूकता सेमिनार, कृष्णांजलि में उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक सम्मेलन, कृष्णांजलि में स्मृति सेमिनार व कृष्णांजलि में आंबेडकर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। नुमाइश में अभी तक बड़े कलाकारों में मालिनी अवस्थी, कवि कुमार विश्वास, गीतकार फरहान सावरी, म्यूजिक कंपोजर डिवाइन की नाइट हो चुकी है। डिवाइन की नाइट में तो भीड़ बेकाबू हो गई थी। जिसे संभालने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। दर्शक दीर्घा में लाेगों ने कुर्सियां तोड़ दी थीं।