Move to Jagran APP

झमाझम बरसा पानी: बारिश से भीगी कोहरे की चादरAligarh News

शीतलहर व कोहरे से ठिठुरा शहर शुक्रवार को झमाझम बारिश में भीग गया। सुबह ठिठुरते हुए घर से निकले लोग शाम को भीगते हुए लौटे। स्कूली बच्चे भी परेशान रहे। शीतलहर ने भी कम सितम नहीं ढाया

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 10:21 AM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 10:21 AM (IST)
झमाझम बरसा पानी: बारिश से भीगी कोहरे की चादरAligarh News
झमाझम बरसा पानी: बारिश से भीगी कोहरे की चादरAligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]। शीतलहर व कोहरे से ठिठुरा शहर शुक्रवार को झमाझम बारिश में भीग गया। सुबह ठिठुरते हुए घर से निकले लोग शाम को भीगते हुए लौटे। स्कूली बच्चे भी परेशान रहे। शीतलहर ने भी कम सितम नहीं ढाया। बाजारों में पहले ही अपेक्षा ग्राहकों की भीड़ कम रही। बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम ने शेल्टर होम व चिह्नित 11 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करा दी है। रात में अधिकारियों ने शेल्टर होम जाकर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

loksabha election banner

ऐसे बदला मौसम

वातावरण में सुबह कोहरा छाया रहा, हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आठ बजे तक मौसम का कुछ ऐसा ही मिजाज रहा। इसके बाद कोहरा छंटने लगा, लेकिन हल्की धुंध छाई रही। 11 बजे सूरज बादलों की ओट से निकला, लेकिन धूप में तपिश नहीं थी। कुछ देर बाद ही बादल छा गए। दोपहर तीन बजे तक ऐसा ही मौसम रहा। फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। गरज के साथ बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक खूब पानी बरसा।

तापमान लुढ़का

शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर फिसलन हो गई, दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। मौसम के बिगड़े मिजाज से तापमान दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.2 व न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आलू किसानों की चिंता बढ़ी

गेहूं के लिए ये मौसम मुफीद बताया जा रहा है, लेकिन आलू किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई किसान तीसरी सिंचाई कर चुके हैं। ऐसे में पानी अधिक मिला तो नुकसान हो सकता है। मौसम वैज्ञानिक अगले दो दिन में बादल छंटने की संभावना जता रहे हैं। 

करंट से दो गायों की मौत

बूंदाबांदी के दौरान बिजली खंभे के संपर्क में आईं दो गायों की करंट से मौत हो गई। पहला हादसा सुबह साढ़े आठ बजे हाथरस अड्डे पर हुआ, दूसरा कुछ देर बाद ही सराय मिश्र जयगंज में हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर बिजली विभाग में सप्लाई बंद कर दी। इसके बाद पहुंची नगर निगम की टीम गायों को ले गई।

बदलता रहा तापमान

दिन, अधिकतम, न्यूनतम

शनिवार, 24.4, 9.8

रविवार, 24.4, 9.8

सोमवार, 23.2, 9.2

मंगलवार, 22.6, 8.6

बुधवार, 22.4, 8.6

गुरुवार, 20.4, 12.0

शुक्रवार, 18.2, 13.0

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

पड़ोसी जिलों का तापमान

जिला, अधिकतम, न्यूनतम

हाथरस 20,13

आगरा 19.8, 11.7

मथुरा  20, 11

कासगंज  18, 13

बुलंदशहर 17,12

फीरोजाबाद 17, 13

एटा 18, 15

(तापमान डिग्र्री सेल्सियस में)

एटा में पेड़ गिरने से दबा वृद्ध, मौत

एटा में बरसात से ब्रज मंडल में ठंडक बढ़ गई है। आगरा में सुबह नौ बजे तक बारिश हुई। देहात में कई जगह ओले गिरे। मथुरा के नौहझील, सुरीर में ओले गिरे। एटा में दोपहर 12 बजे थाना बागवाला के गांव लोहाखार में पेड़ गिरने से विष्णु दयाल (80) की मौत हो गई। वे मकान के बाहर बैठे थे। आम का पेड़ उखड़कर गिरने से वे दब गए। कासगंज में सुबह दस बजे तक बूंदाबांदी होती रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.