Move to Jagran APP

जल निगम के कर्मचारियों को पांच माह से नहीं मिला वेतन, घर में खाने के पड़ रहे लालेAligarh News

अलीगढ़ जल निगम में 250 नियमित कर्मचारी अधिकारी व करीब 300 पेंशनर हैं। पिछले पांच महीने से किसी को वेतन नहीं मिला है। पेंशनर भी परेशान हैं। 2016 से वेतन व पेंशन रुकी हुई है। शासन स्तर से उनके वेतन व पेंशन का भुगतान होना है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Thu, 18 Mar 2021 05:44 PM (IST)Updated: Thu, 18 Mar 2021 05:44 PM (IST)
जल निगम के कर्मचारियों को पांच माह से नहीं मिला वेतन, घर में खाने के पड़ रहे लालेAligarh News
जल निगम के 250 कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है।

अलीगढ़, जेएनएन। जल निगम के 250 कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है। करीब 300 रिटायर्ड कर्मी पेंशन का इंतजार कर रहे हैं। आए दिन ये कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करते हैं, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। राहत शासन स्तर से मिलनी है। फिलहाल कोई दिशा-निर्देश नहीं आए हैं।  पिछले माह मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा था। मगर कोई राहत नहीं मिली है। जल निगम कर्मचारियों ने अपनी मांग और समस्याओं के निस्तारण के लिए छह सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया है। 

loksabha election banner

कर्मचारियों ने उठाई मांग

अलीगढ़ जल निगम में 250 नियमित कर्मचारी, अधिकारी व करीब 300 पेंशनर हैं। पिछले पांच महीने से किसी को वेतन नहीं मिला है। पेंशनर भी परेशान हैं। 2016 से वेतन व पेंशन रुकी हुई है। शासन स्तर से उनके वेतन व पेंशन का भुगतान होना है। कई परिवार भुखमरी के कगार पर आ चुके हैं। लगातार मांग होने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। पिछले माह मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा था। मगर कोई राहत नहीं मिली है। जल निगम कर्मचारियों ने अपनी मांग और समस्याओं के निस्तारण के लिए छह सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.