Move to Jagran APP

राजनीतिक पिछडे़पन के लिए चिंतन करे जैन समाज

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष स

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Apr 2018 02:30 PM (IST)Updated: Mon, 23 Apr 2018 02:30 PM (IST)
राजनीतिक पिछडे़पन के  लिए चिंतन करे जैन समाज
राजनीतिक पिछडे़पन के लिए चिंतन करे जैन समाज

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सुरेश जैन 'ऋतुराज' ने कहा कि देश की आजादी के बाद जैन समाज के 38 सांसद होते थे। अब तीन से चार सांसद रह गए हैं। इस पर समाज को चिंतन करना होगा।

loksabha election banner

ऋतुराज रविवार को यहां लख्मी चंद्र पांड्या दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित क्षेत्रीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जैन समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। पहले हमारे समाज के मुख्यमंत्री, राज्यपाल व अन्य जनप्रतिनिधि होते थे। पिछले कई दशकों से हम पिछड़ते जा रहे हैं।

उन्होंने जैन समाज को बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने व संस्कार भरने की शपथ दिलाई। हर जिले में मासिक जैन मिलन समारोह आयोजित करने पर जोर दिया। जैन समाज के पर्वो को भव्यता से मनाने व बच्चों को नियमित मंदिर में पूजा-अर्चना करने का सुझाव दिया।

एमएलसी जगवीर किशोर जैन ने कहा कि हमें राजनीतिक मजबूती के लिए एकजुटता पर जोर देना होगा। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ानी होगी। इसके लिए महिलाओं को भी आगे आना होगा। जैन ने सरकार की पहल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के स्लोगन को सराहा। वहीं, बेटियों के साथ हो रही संगीन वारदातों पर चिंता व्यक्त की। मुख्यअतिथि अनिल जैन व सरोज जैन ने समाज से एकजुटता पर जोर दिया। संचालन डॉ. पीके जैन ने किया। राष्ट्रीय महामंत्री अजय कुमार जैन, प्रदेश महामंत्री नरेंद्र जैन, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एचके जैन आदि ने संबोधित किया। इससे पहले भगवान महावीर जैन के चित्र पर अजय कुमार जैन ने माल्यार्पण किया। ध्वजारोहण एमएलसी जैन व नरेश कुमार जैन ने किया। अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार जैन, शहर अध्यक्ष सुरेश जैन, मंत्री विनोद जैन, अधिवेशन संयोजक डॉ. पीके जैन, मीना जैन आदि ने किया।

.......

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर की प्रार्थना से हुई। प्रार्थना शीला जैन, रितु जैन, सरिता जैन, रागिनी जैन, सीमा जैन पारस, गीतमाला जैन, मधु जैन, सरिता जैन, पूर्वी जैन, नीति जैन ने की। वर्षा जैन, खुशी जैन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। अमित जैन के नृत्य को सराहा।

..........

किया गया सम्मानित

एमएलसी जगवीर किशोर जैन को चंद्रगुप्त मौर्य, डॉ. एसके जैन को भामाशाह अवार्ड, डॉ. आदित्य प्रचंडिया को श्री राय चंद्र अवार्ड से सम्मानित किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन को अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनाने पर सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.