धर्म परिवर्तन कर थामा प्यार का दामन, मिल रही धमकियां
धर्म परिवर्तन कर प्यार का दामन थाम चुके संप्रदाय विशेष की युवती को ऑनर किलिंग का खौफ सता रहा है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

अलीगढ़ : धर्म परिवर्तन कर प्यार का दामन थाम चुके संप्रदाय विशेष की युवती को ऑनर किलिंग का खौफ सता रहा है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो से सुरक्षा की गुहार लगाई है। कहा है कि आर्य समाज रीति से वे शादी कर चुके है। अब घरवाले धमका रहे है। प्रकरण गभाना क्षेत्र के गांव खिजरपुर की नसरीन से जुड़ा है। डीएम, एसएसपी को लिखे पत्र मे उसने कहा है कि उसने अपनी मर्जी से गांव के ही मानवेद्र कुमार से चार फरवरी को आर्य समाज मे शादी की। धर्म परिवर्तन भी कर लिया। इससे घरवाले नाराज है। दोनो की जान लेना चाहते है। पति को छोड़कर वापस न लौटने पर जिंदा जलाने की धमकी दी है। महिला के वकील सरदार मुकेश सैनी ने बताया कि इस संबंध मे वह कोर्ट से भी न्याय मांगेगे।
Edited By